एक्सप्लोरर

Crude Oil Price: रूस से सस्ते में कच्चा तेल खरीदने के चलते कंपनियों ने बचाए 57,400 करोड़ रुपये, उपभोक्ताओं को सस्ता ईंधन नसीब नहीं!

Crude Oil Price Update: 14 महीनों में भारत के कुल इंपोर्ट में रूस की हिस्सेदारी 24.2 फीसदी रही. रूस ने कुछ ही समय में इराक और सऊदी अरब जैसे सप्लायर देशों की जगह ले ली.

India Crude Oil Update: रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खऱीदने के चलते देश की ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जबरदस्त फायदा हुआ है. सस्ते दामों पर कच्चा तेल आयात करने के चलते इन कंपनियों को 14 महीने में 7 बिलियन डॉलर की बचत हुई है. ये अलग बात है कि सस्ते कच्चे तेल के आयात के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर पेट्रोल डीजल नसीब नहीं हो सका. 

रूस के यूक्रेन पर हमले के चलते जब अमेरिका यूरोप के रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया तब रूस ने अपने अर्थव्यवस्था को किसी भी बाहरी झटके से बचाने के लिए भारत को सस्ते में कच्चा तेल बेचने का ऑफर दिया. तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे. भारत ने इस ऑफर को हाथों हाथ लपक लिया. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका नतीजा ये है कि पिछले 14 महीने अप्रैल 2022 से लेकर मई 2023 के बीच देश की ऑयल रिफाइनिंग कंपनियों को सस्ते में रूस से कच्चा तेल खरीदने के चलते  7 अरब डॉलर के करीब विदेशी मुद्रा की बचत हुई है.

भारत कच्चे तेल का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. भारत अपने खपत के 85 फीसदी ईंधन जरुरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है. रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 139 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचा था. इसके बाद भारत ने सस्ते दामों पर रूस से कच्चा तेल आयात करना शुरू किया. पहले रूस भारत को बेहद कम कच्चा तेल निर्यात किया करता था. लेकिन इस डिस्काउंट के चलते रूस भारत को कच्चा तेल बेचने वाला सबसे बड़ा सप्लायर बन गया. 

रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2022 से लेकर मई 2023 के बीच भारत का कुल कच्चा तेल आयात का बिल 186.45 बिलियन डॉलर रहा है. अगर भारत ने दूसरे सप्लायर देश से इसी कच्चे तेल को आयात किया होता तो भारत को 196.62 बिलियन डॉलर रकम क भुगतान करना पड़ता. भारत ने रूस ने 40 बिलियन डॉलर के वैल्यू का कच्चा तेल आयात किया है. भारत को ये क्रूड ऑयल 79.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर मिला है जो कि दूसरे देशों के औसत कीमत से 14.5 डॉलर प्रति बैरल सस्ता है. 

इन 14 महीनों में भारत के कुल इंपोर्ट में रूस की हिस्सेदारी 24.2 फीसदी रही. रूस ने कुछ ही समय में इराक और सऊदी अरब जैसे सप्लायर देशों की जगह ले ली जो भारत को सबसे ज्यादा कच्चा तेल सप्लाई किया करते थे. 

ये भी पढ़ें 

Inflation Impact On India: बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई का असर, भारतीय परिवार खरीद रहे फूड प्रोडक्ट्स के छोटे पैक और पाउच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget