एक्सप्लोरर

Google-Meta जैसी कंपनियां में छंटनी के बीच भारतीय फर्म ने कर्मचारियों को गिफ्ट की महंगी कार, जानें डिटेल

Employees get Cars: गूगल, मेटा जैसी कंपनियों से कर्मचारियों की छंटनी की गई. वहीं इस बीच भारतीय कंपनी ने अपने कर्मचारियों को लग्जरी कार गिफ्ट में ​दी है. 

Employees get Luxury Cars: भारत की कंपनियों के साथ ही ग्लोबल स्तर पर छंटनी का दौर जारी है. हर दिन औसतन 3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है. गूगल, मेटा, अमेजन और मा​इक्रोसॉफ्ट ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. ऐसे में भारत की एक ऐसी भी कंपनी है, जिसने अपने कर्मचारियों को लग्जरी कारें गिफ्ट में दी है. 

अहमदाबाद की आईटी कंपनी त्रिध्या टेक (Tridhya Tech Limited) इस कदम से चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में कंपनी ने अपने पांच साल पुरे किए हैं. इस मौके पर कंपनी ने कर्मचारियों को अपनी तरक्की का क्रेडिट देते हुए 13 महंगी और लग्जरी कार गिफ्ट के तौर पर दी है. 

कंपनी ने क्या कहा 

कंपनी के एमडी रमेश मारंड ने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और कंपनी को आगे बढ़ाने में योगदान की वजह से गिफ्ट दिया गया है. मारंड ने दावा करते हुए कहा है कि कंपनी अर्जित धन को कर्मचारियों के साथ साझा करने में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कंप​नी कर्मचारियों को ऐसे ऑफर देती रहेगी. कंपनी का यह पहल अन्य कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करने के लिए इनकरेज करेगी. 

इस कंपनी ने भी कार की थी गिफ्ट 

बता दें कि अप्रैल 2022 के दौरान चेन्नई बेस्ड कंपनी Ideas2IT के कर्मचारियों को 100 ऑटोमोबाइल्स गिफ्ट के तौर पर दिए गए थे. कंपनी की ओर से ये गिफ्ट कर्मचारियों के बेहतर काम और कंपनी के सफलता के तौर पर दिया गया था. कंपनी के मार्केटिंग हेड हरि सुब्रमण्यम ने कहा था कि हम उन 100 कर्मचारियों को 100 कारें उपहार में दे रहे हैं जो 10 साल से ज्यादा समय से हमारे साथ हैं. 

कर्मचारियों की ओर रही छंटनी 

गौर करने वाली बात हैं कि साल 2022 से ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बड़ी-बड़ी कंपनियां नौकरी से निकाल रही हैं. आईटी सेक्टर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की गई है. वहीं साल 2023 के पहले महीने में ही ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा और अन्य प्रमुख कंपनियों ने लोगों को नौकरी से निकालने का ऐलान​ किया है. 

यह भी पढ़ें

Atta Price: महंगाई से बड़ी राहत! यहां 29.50 रुपये प्रति किलो मिलेगा आटा, 6 फरवरी से शुरू होगी बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget