एक्सप्लोरर

Household Spend: एसी से लेकर फ्रिज और कार... त्योहारी सीजन में इन चीजों पर खुले हाथों से खर्च कर रहे हैं भारतीय

Indian Household Spend: एक हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि भारतीय परिवार इस त्योहारी सीजन में किन चीजों पर खूब खर्च कर रहे हैं...

त्योहारी सीजन पूरे देश में जोरों पर है. अगले एक सप्ताह के दौरान धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार मनाए जाने वाले हैं. हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में भारतीय जमकर खरीदारी कर रहे हैं. एक हालिया रिपोर्ट में भारतीयों के खर्च के पैटर्न के बारे में जानकारी दी गई है. रिपोर्ट की मानें तो इस बार के फेस्टिव सीजन में भारतीयों का खर्च एसी से लेकर फ्रिज और कार जैसी नॉन-इसेंशियल चीजों पर बढ़ा हुआ है.

पिछले महीने की तुलना में इतनी वृद्धि

यह रिपोर्ट तैयार की है कंज्यूमर डेटा इंटेलीजेंस कंपनी एक्सिस माय इंडिया ने. एक्सिस माय इंडिया ने साथ ही इंडिया कंज्यूमर सेंटिमेंट इंडेक्स का ताजा संस्करण भी जारी किया है. इंडेक्स के अनुसार, भारतीय परिवारों के ओवरऑल हाउसहोल्ड स्पेंड में तेजी देखी जा रही है. 60 फीसदी परिवारों के ऐसे खर्च बढ़े हुए हैं. यह पिछले महीने की तुलना में 7 फीसदी ज्यादा है. इसे पता चलता है कि त्योहारी सीजन में अब ज्यादा परिवार खरीदारी में जुटे हैं.

खर्च के मामले में फैशन नंबर वन

इंडेक्स में बताया गया है कि जैसे-जैसे दिवाली पास आ रही है, खर्च करने के बारे में लोगों का मन उदार होता जा रहा है. सर्वे में 25 फीसदी लोगों ने बताया कि वे फेस्टिव सीजन के दौरान अपनी खरीदारी को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. कैटेगरी के हिसाब से देखें तो फैशन नंबर वन बनकर उभरा है. 67 फीसदी लोगों ने बताया कि वे कपड़े-लत्ते व फैशन की अन्य चीजों पर खर्च कर रहे हैं.

इस तरह से बढ़ा परिवारों का खर्च

रिपोर्ट के अनुसार, पर्सनल केयर और घर के सामानों जैसी इसेंशियल चीजों पर 44 फीसदी परिवारों का खर्च बढ़ा है. यह पिछले महीने की तुलना में 1 फीसदी ज्यादा है. वहीं 8 फीसदी परिवारों के लिए एसी, फ्रिज और कार जैसी नॉन-इसेंशियल चीजों पर खर्च बढ़ा है. वहीं हेल्थ व खान-पान से जुड़ी चीजों पर 37 फीसदी परिवारों का खर्च बढ़ा है. 7 फीसदी परिवारों के लिए मोबिलिटी पर खर्च बढ़ा है.

हर साल बढ़ती है खरीदारी

आपको बता दें कि त्योहारों के महीनों को हर साल तमाम सेगमेंट के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका माना जाता है. त्योहारों के मौकों पर खाने-पीने की चीजों की तो मांग बढ़ती ही है, साथ ही कई अन्य सेक्टर में डिमांड तेज हो जाती है. त्योहारों को सोना-चांदी, कार-बाइक, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे टीवी-फ्रिज-एसी आदि की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: इस साल 340 फीसदी से ज्यादा उछल चुकी है ये क्रिप्टो करेंसी, बिटकॉइन भी डबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
MSME Bill: समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
समय पर मिलेगा अटका हुआ पेमेंट, संसद से पास हुआ MSME बिल, मायने समझें
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget