एक्सप्लोरर

भारत के बैंकों की सेहत सुधरी, सभी सरकारी बैंकों के एनपीए में दिखी गिरावट, निजी बैंकों का ऐसा रहा हाल

Banks NPA Survey: फिक्की-आईबीए बैंकर्स सर्वे में ये खुलासा हुआ है कि जिन बैंकों ने इस सर्वे में हिस्सा लिया उनमें से 77 फीसदी बैंकों ने घटे हुए एनपीए लेवल को दर्शाया है.

Banks NPA Survey: फिक्की-आईबीए बैंकर्स सर्वे में देश के सरकारी बैंकों के एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स) में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है. इस तरह से देखा जाए तो सरकारी बैंकों की बैलेंसशीट में अच्छा सुधार देखने को मिला है. ये आंकड़ा पिछले छह महीने के परफॉरमेंस के आधार पर निकलकर आया है. वहीं इसी दौरान पब्लिक सेक्टर बैंकों के सामने प्राइवेट बैंकों की तुलना की जाए तो केवल 67 फीसदी निजी बैंकों के एनपीए में ही गिरावट देखने को मिली है. दरअसल गुरुवार को 'FICCI-IBA Bankers' सर्वे में ये तथ्य सामने आए हैं और इनके आधार पर कहा जा सकता है कि देश के बैंकों के नॉन परफॉरमिंग ऐसेट्स में कटौती हो रही है जो बैंकिंग सेक्टर की मजबूत स्थिति को दिखाता है. 

फिक्की-आईबीए बैंकर्स सर्वे में की गई पड़ताल

फिक्की-आईबीए बैंकर्स सर्वे में ये खुलासा हुआ है कि जिन बैंकों ने इस सर्वे में हिस्सा लिया उनमें से 77 फीसदी बैंकों ने घटे हुए एनपीए लेवल को दर्शाया है. पिछले छह महीनों के समय के आधार पर किए गए इस सर्वे में निजी बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहा है और ये तुलना समान क्राइटेरिया के आधार पर की गई है जिसके जरिए ये कहा जा सकता है कि निजी और सरकारी बैंकों में कोई भेदभाव के बिना समान अवसर प्रदान किए गए.

कुल ऐसेट साइज के आधार पर सर्वे से सामने आई सच्चाई

'फिक्की-आईबीए बैंकर्स सर्वे' को पिछले साल जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 के दौरान किया गया जिसमें कुल 23 बैंक शामिल हुए थे. इस सर्वे में पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और विदेशी बैंक शामिल हुए थे. ऐसेट साइज के आधार पर देखा जाए तो ये 23 बैंक मिलकर भारत की बैंकिंग इंडस्ट्री का कुल 77 फीसदी प्रतिनिधित्व करते हैं और ऐसा इनके कुल ऐसेट साइज के आधार पर माना गया है. 

अगले छह महीने के लिए ये है आउटलुक

इस सर्वे में शामिल हुए सभी बैंकों का का मानना है कि अगले छह महीने के अंदर इन बैंकों के नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट्स 3-3.5 फीसदी के दायरे में आ जाएंगे और ये एक उत्साहजनक आंकड़ा होने वाला है. 

बैंकों के सर्वे से क्या सच निकलकर आया सामने

सभी बैंक जिन्होंने इस सर्वे में हिस्सा लिया उसमें से सभी सरकारी बैंकों के एनपीए में गिरावट देखी गई है और 67 फीसदी निजी बैंकों ऐसे रहे जिनके एनपीए में गिरावट दर्ज की गई है. कोई भी सरकारी बैंक और विदेशी बैंक ऐसे नहीं रहे जिनके एनपीए में बढ़ोतरी देखी गई हो. हां- पिछले छह महीने के दौरान 22 फीसदी निजी बैंक ऐसे रहे जिनके एनपीए में इजाफा दर्ज किया गया है. सर्वे से इस बात का खुलासा हुआ है. 

किन सेक्टर्स के लिए एनपीए बढ़ा है

जिन सेक्टर्स में एनपीए लेवल बढ़ा है उनमें से मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग, टैक्सटाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ऐसे रहे जिनके एनपीए में इजाफा दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटकर 72231 पर ओपन, निफ्टी 21950 के नीचे खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
शेयर बाजार में लिस्ट नहीं होगी टाटा संस? ट्रस्ट ने बनाया प्लान, होगा दो कंपनियों का मर्जर
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर ही तय नहीं करेगा बेसिक सैलरी, जानें और क्या-क्या है जरूरी
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा

वीडियोज

चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?
इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
Exclusive: 'घरों में दो महीने का...', PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान
Exclusive: 'घरों में दो महीने का...', PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
अक्टूबर में बच्चों की मौज, गांधी जयंती से दशहरा तक देखें छुट्टियों की लिस्ट 
Embed widget