एक्सप्लोरर

चीन पस्त और भारत मस्त: दुनिया के सबसे बड़े कार मार्केट में मची उथल-पुथल, घाटे में जा रहीं कंपनियां

China Auto Market: चीन के ऑटो सेक्टर में उथल-पुथल मची हुई है. BYD की गाड़ियों की कीमत कम होने के बाद अब दूसरी कंपनियां भी मार्केट में टिके रहने के लिए डिस्काउंट की रेस में शामिल हो गई हैं.

China Auto Market: चीन के ऑटो सेक्टर की हालत पस्त हो गई है, जब से चीन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD ने कीमत में भारी कटौती करने का फैसला लिया. कंपनी ने अपने 22 मॉडलों की कीमतों में 34 परसेंट की कटौती की है. इसमें  इलेक्ट्रिक कार सीगल भी शामिल है, जिसकी कीमत अब 7,700 डॉलर है. कंपनी का यह प्रोमोशन जून तक चलने वाला है, लेकिन यह मार्केटिंग कैम्पेन दूसरी कंपनियों के लिए चुनौती बन गई है क्योंकि अब इस रेस में आगे बढ़ने के लिए दूसरी ऑटो कंपनियों को भी डिस्काउंट्स का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट आ सकती है. 

मार्जिन नहीं, वॉल्यूम पर कंपनी का फोकस

अभी सोमवार को ही BYD के शेयरों में 8 परसेंट से अधिक की गिरावट आई. दूसरी EV कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई. मार्केट के जानकारों का मानना है कि BYD का टारगेट 2025 में 5.5 लाख गाड़ियों की बिक्री करना है, जो पिछले साल के मुकाबले 30 परसेंट ज्यादा है. अमेरिकी विश्‍लेषक फर्म मॉर्निंगस्टार विंसेंट सन का कहना है कि कंपनी को मार्जिन की नहीं, वॉल्यूम की फिक्र है.

अब यह प्राइस वॉर धीरे-धीरे पूरे सेक्टर में फैल चुका है. गीली, लीपमोटर जैसी दूसरी कंपनियां भी अब अपने मॉडल्स की कीमतें कम कर रही हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये प्राइस वॉर भले ही कम समय के लिए होते हैं, लेकिन समय के साथ यह ब्रांड वैल्यू को कमजोर कर सकता है और कमजोर बैलेंस शीट वाले रेस से बाहर भी हो सकते हैं क्योंकि हर कंपनी नुकसान को झेल नहीं सकती है.  हैटोंग के ऑस्कर वांग ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जाता, तो 2025 की दूसरी छमाही में लागत में भारी नुकसान होने की पूरी संभावना है. 

घाटे में जा रही हैं कंपनियां 

इस बीच, हांगकांग शेयर मार्केट में लिस्टेड गीली ऑटो के शेयरों में 9.5 परसेंट, नियो और लीपमोटर के शेयरों में क्रमश: 3 परसेंट और 8.5 परसेंट तक की गिरावट आई. चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घाटे को देखते हुए कई विदेशी कंपनियां यहां से बाहर दूसरे ग्लोबल मार्केट्स की तलाश में हैं.

इस लिस्ट में भारत भी है, जिसका ऑटो सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में कंपनियां यहां अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस या एक्सपोर्ट बेस बसा रही हैं. वहीं, चीन में आलम यह है कि कुछ कंपनियां कारों को लागत से भी कम कीमत पर बेच रही हैं. चीन के बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कई स्टार्टअप कंपनियां भी हैं, जिन्हें इस प्राइस वॉर के चलते भारी घाटे का सामना करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें: 

क्या आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कोरोना को किया जा रहा कवर? वक्त रहते देख लें ये सारी चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget