एक्सप्लोरर

जंग के मैदान में अब भारतीय हथियार पिलाएगा पाक-चीन को पानी, उड़ेगी नींद, शुरू हुआ AMCA प्रोजेक्ट

डिफेंस सेक्टर में भारत की मजबूती का अंदाजा रक्षा मंत्री के इस बयान से भी लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा कि दस साल पहले भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 1,000 करोड़ रुपये से भी कम था. लेकिन अब ये बढ़कर रिकॉर्ड 23,500 करोड़ रुपये के पार कर गया है.

India's AMCA Project: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और इसमें मेक इन इंडिया के हथियारों का जलवा पूरी दुनिया ने देखा. जिस तरह पाकिस्तान की तरफ से छोड़े गए तुर्किए के ड्रोन और चीन के मिसाइल को आसमान में गिराकर भारतीय मिसाइलों ने दुश्मन देश में गदर मचा दिया, इसके बाद अब डिफेंस सेक्टर में मेक इन इंडिया के जरिए और बड़ा निवेश होने जा रहा है. मेक इन इंडिया का जलवा देखने के बाद अब भारत स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की तैयारी में लग गया है, जिसके तहत एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है. पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप के तहत ये लड़ाकू विमान बनाए जाएंगे. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मेक इन इंडिया के तहत बनने वाले इस लड़ाकू विमान से जुड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है. भारत आकाश में अपनी ताकत को मजबूत करने के लिए लंबे समय से महत्वाकांक्षी एएमसीए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिसके तहत सटीक मारक क्षमता के साथ लड़ाकू विमानों को तैयार किया जा सके. ऐसे में आने वाले दशकों में हल्के लड़ाकू विमान तेजस के साथ एएमसीए भारत के लिए जंग के मैदान में तुरूप का पत्ता साबित होने वाला है.

अब उड़ेगी पाक-चीन की नींद

एएमसीए प्रोजेक्ट के बारे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उद्योग जगत की हस्तियों के साथ बात करते हुए बताया कि इससे भारत की रक्षा को मजबूती मिलेगी. एक तरफ जहां भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब चीन से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की खरीदारी की तैयारी में है तो वहीं नई दिल्ली अपने रक्षा बेड़े को और मजबूत करने में लगा है. ऐसे में एएमएसी प्रोजेक्ट के जरिए भारत की सरकारी और प्राइवेट कंपनियां इस पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकी विमानों को मिलकर तैयार करेंगे.

डिफेंस एक्सपोर्ट 23500 करोड़ पार

डिफेंस सेक्टर में भारत की मजबूती का अंदाजा रक्षा मंत्री के इस बयान से भी लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा कि दस साल पहले भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 1,000 करोड़ रुपये से भी कम था. लेकिन अब ये बढ़कर रिकॉर्ड 23,500 करोड़ रुपये के पार कर गया है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि ये साबित हो चुका है कि डिफेंस सेक्टर में ‘मेक-इन-इंडिया’ भारत की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की स्वदेशी प्रणालियों ने पूरी दुनिया को चकित कर दिया क्योंकि हमारी रक्षा प्रणालियों ने अपनी ताकत दिखाई. राजनाथ ने कहा कि आज हम सिर्फ लड़ाकू जेट या मिसाइल प्रणाली ही नहीं बना रहे हैं बल्कि हम नए जमाने की युद्ध तकनीक की भी तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rupee vs Dollar today डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा, कारोबार के अंत में 85.48 पर हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget