एक्सप्लोरर

Rupee vs Dollar today डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा, कारोबार के अंत में 85.48 पर हुआ बंद

Dollar vs Rupees: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज रुपया 10 पैसे गिरकर 85.48 पर बंद हुआ. हालांकि, सकारात्मक घरेलू इक्विटी बाजार और विदेशी फंड के इनफ्लो ने रुपये में आई गिरावट को सीमित कर दिया. 

Dollar vs Rupees: दुनिया के छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 85.48 पर बंद हुआ. हालांकि, सकारात्मक घरेलू इक्विटी बाजार और विदेशी फंड के इनफ्लो ने रुपये में आई गिरावट को सीमित कर दिया. 

85.62 के इंट्रा-डे लो लेवल पर आया रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.56  प्रति डॉलर पर खुला. उसके बाद डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 85.62 के इंट्रा-डे लो को छू लिया. कारोबार के अंत में रुपया 85.40 के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया, लेकिन अंत तक डॉलर के मुकाबले रुपया 85.48 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे कम है. बुधवार के सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 85.38 पर बंद हुआ हुआ था. मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का इस पर कहना है कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में उछाल और कच्चे तेल की कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला है.

उन्होंने कहा, ''महीने के अंत में डॉलर की मांग और विदेशी निवेशकों की निकासी भी रुपये पर दबाव डाल सकती है. डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 85.15 रुपये से 85.80 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है.'' इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 परसेंट बढ़कर 99.89 पर कारोबार कर रहा था. 

इस वजह से आई डॉलर इंडेक्स में तेजी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी संघीय अदालत द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक लगाने के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में तेजी आई है, जिससे वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं को कम करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. 

इतनी बढ़ गईं तेल की कीमतें

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.25 परसेंट बढ़कर 65.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक यानी 0.39 परसेंट की उछाल के साथ 81,633.02 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 81.15 अंक यानी 0.33 परसेंट बढ़कर 24,833.60 पर बंद हुआ.

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, बुधवार को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. रिजर्व बैंक ने गुरुवार को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2026 में भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. 

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण अप्रैल 2025 में भारत का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ग्रोथ धीमी होकर 2.7 परसेंट रह गई है.  

ये भी पढ़ें:

बढ़ गई ITR फाइल करने की डेडलाइन, क्या टैक्स रिफंड पर मिलेगा 33 परसेंट तक का ब्याज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dividend Stock: साल में चौथी बार डिविडेंड देने जा रही नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी हुआ ऐलान; जानें डिटेल
साल में चौथी बार डिविडेंड देने जा रही नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का भी हुआ ऐलान; जानें डिटेल
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
गर्मी में महंगाई के हीट स्ट्रोक का कहर.. ईरान वार का आपके एसी पर भी जबरदस्त असर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
वेस्ट एशिया तनाव से जारी 3 दिनों के शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, 939 अंक चढ़ा सेंसेक्स, उछले ये शेयर
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल
हलचल भरे स्टॉक मार्केट में जोर से झटका दे गया शेयर, ईरान वॉर के बीच निवेशकों को कर गया कंगाल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
दिल्ली-NCR में गर्मी की दस्तक, आज 32 डिग्री तक जाएगा तापमान, बारिश को लेकर आया ये अपडेट
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget