एक्सप्लोरर

India Services PMI: देश के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ सुस्त, अप्रैल के मुकाबले मई में PMI घटकर 61.2 पर आई

India Services PMI: देश के सर्विस सेक्टर के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि मई 2023 में सर्विसेज पीएमआई में गिरावट दर्ज की गई जो सेवा क्षेत्र की तरक्की की रफ्तार को दिखाता है.

India Services PMI: मई 2023 में देश के सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में गिरावट दर्ज की गई है. मई में सर्विसेज पीएमआई घटकर 61.2 के स्‍तर पर आ गया है जो अप्रैल में 62 पर था. देश के प्रमुख सेवा क्षेत्र के उद्योगों की गतिविधियों में मई के दौरान सुस्‍ती देखी गई. इसके अलावा मई का कंपोजिट पीएमआई महीने दर महीने आधार पर बिना किसी बदलाव के 61.6 पर ही स्थिर रहा है. अप्रैल में भी ये 61.6 पर ही था.
 
एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विस परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स के मुताबिक ये आंकड़ा आया है और इसके डेटा में देश की सर्विस सेक्टर की ग्रोथ की रफ्तार का संकेत दिखता है. सर्विस सेक्टर की गतिविधियां (India's services sector growth) इस बात का संकेत हैं कि देश में सेवा सेक्टर को लेकर कैसा माहौल बन रहा है.

सर्विस सेक्टर का जीडीपी में बड़ा योगदान

देश की आर्थिक विकास दर में बड़ा हिस्सा रखने वाला सर्विस सेक्टर बीते महीने उस रफ्तार से ग्रोथ हासिल नहीं कर पाया है जो तेजी इसने अप्रैल 2023 में दिखाई थी. महीने दर महीने आधार पर देखें तो अप्रैल के 62.0 के मुकाबले मई में 61.2 की सर्विसेज पीएमआई थोड़ा निराश करती है लेकिन इसका अंदाजा पहले ही रिजर्व बैंक के अनुमानों से लग गया था. महंगाई के आंकड़ों में बदलाव से अनुमान हो गया था कि सर्विस सेक्टर की पीएमआई में इस बार थोड़ी सुस्ती देखी जा सकती है.

क्या कहना है आर्थिक जानकार का

एस एंड पी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में इकॉनोमिक्‍स एसोसिएट डायरेक्‍टर पॉलियाना डी लीमा (Pollyanna De Lima, Economics Associate Director at S&P Global Market Intelligence) का कहना है कि महंगाई का दबाव लगातार सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए एक चुनौती बना हुआ है. खाद्य उत्पादन की लागतों, इनपुट, श्रम और परिवहन की लगातार बढ़ती कीमतों का असर सर्विस सेक्टर की गतिविधियों पर देखा जा रहा है. 

6.1 फीसदी आर्थिक विकास दर ने जगाई है उम्मीदें

देश की आर्थिक विकास दर में सर्विस सेक्टर का हिस्सा 50 फीसदी से ज्यादा है. एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने जनवरी-मार्च तिमाही में 6.1 फीसदी की जीडीपी या आर्थिक विकास दर दिखाई है जो कि उभरते बाजारों की इकोनॉमी में सबसे ज्यादा है.

50 से ऊपर पीएमआई दिखाता है विस्तार

परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) की भाषा में 50 से अधिक अंक का मतलब है कि गतिविधियों में विस्तार हो रहा है, जबकि 50 से कम अंक संकुचन को दर्शाता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget