एक्सप्लोरर

India Export: सर्विस सेक्टर को लगा झटका, निर्यात में गिरावट के साथ समाप्त हुआ पिछला वित्त वर्ष

India Service Export: पिछला वित्त वर्ष चुनौतियों के बाद भी कुल मिलाकर भारत के लिए निर्यात के लिहाज से ठीक ही रहा है. हालांकि मार्च महीने में सेवा क्षेत्र के निर्यात पर कुछ असर हुआ है...

भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे प्रमुख योगदान देने वाले सर्विस सेक्टर के लिए पिछला वित्त वर्ष निराश करने वाली खबर के साथ समाप्त हुआ. आरबीआई के हालिया आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में भारत के सेवा क्षेत्र के निर्यात में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

गुरुवार को आए रिजर्व बैंक के आंकड़े

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट के अनुसार, मार्च महीने में भारत के सेवा क्षेत्र का निर्यात 1.3 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 30 बिलियन डॉलर रहा. वहीं इस दौरान आयात में भी कमी आई और इसका आंकड़ा 2.1 फीसदी लुढ़ककर 16.61 बिलियन डॉलर पर आ गया. इस तरह आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि सर्विस सेक्टर के मामले में मार्च महीने में सरप्लस की ही स्थिति रही. आलोच्य महीने में सर्विस सेक्टर में भारत का सरप्लस 13.4 बिलियन डॉलर का रहा.

पूरे वित्त वर्ष के लिए ऐसा है अनुमान

आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम महीने में सेवा क्षेत्र के निर्यात और आयात में आई गिरावट से पहले लगातार दो महीने से दोनों के आंकड़े बढ़ रहे थे. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सेवा क्षेत्र का निर्यात 339.62 बिलियन डॉलर रह सकता है, जबकि आयात 177.56 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से सर्विस सेक्टर में भारत का ट्रेड सरप्लस 162 बिलियन डॉलर का रह सकता है.

चुनौतियों के बाद भी निर्यात बेहतर

पिछला वित्त वर्ष अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा है. यूरोप में पहले से युद्ध जारी है और पिछले वित्त वर्ष के दौरान पश्चिम एशिया में भी युद्ध की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते स्वेज नहर और ब्लैक सी के जरिए होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर लगातार असर हुआ है. हालांकि चुनौतियों के बाद भी मर्चेंडाइज व सर्विसेज समेत भारत का ओवरऑल निर्यात 2023-24 में 776.68 बिलियन डॉलर पर रहने की उम्मीद है. एक साल पहले 2022-23 में भारत का कुल निर्यात 776.40 बिलियन डॉलर रहा था.

ये भी पढ़ें: हिंडनबर्ग विवाद, अडानी की फ्लैगशिप कंपनी को सेबी से मिले 2 कारण बताओ नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget