एक्सप्लोरर

India Rice Export: इस देश को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट, प्रतिबंधों के बाद भी मिलेगा भारत से चावल

Rice Export Ban: सरकार ने घरेलू बाजार में मांग को पूरा करने के लिए चावल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और पिछले कुछ महीने से सिर उठा रही महंगाई को काबू में रखने के लिए निर्यात पर कई पाबंदियां लगाई है...

भारत सरकार ने जून महीने से फिर तेज हो रही महंगाई को नियंत्रित रखने तथा घरेलू बाजार की मांग को पूरा करने के लिए चावल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इसके निर्यात पर कई पाबंदियां लगाई हैं. अभी पिछले सप्ताह ही सरकार ने बासमती चावल के निर्यात पर नई पाबंदी का ऐलान किया था. इस बीच सरकार ने सिंगापुर को स्पेशल ट्रीटमेंट देते हुए पाबंदियों से छूट देने का निर्णय लिया है.

जल्द जारी होंगे औपचारिक आदेश

विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक ताजे अपडेट में बताया है कि सिंगापुर के साथ खास संबंधों को देखते हुए भारत ने उसे चावल का निर्यात करने का फैसला किया है, ताकि सिंगापुर की खाद्य सुरक्षा से जुड़ी जरूरतें पूरी की जा सकें. इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से मंगलवार को सवाल पूछे गए थे. उन्होंने कहा कि इसे लेकर जल्दी ही औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे.

इस कारण सिंगापुर को छूट

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी है और आर्थिक संबंध भी गहरे हैं. दोनों देशों के हित एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और दोनों देशों के लोगों का आपसी संपर्क भी बेहतर है. इस खास संबंध को ध्यान में रखते हुए भारत ने सिंगापुर की खाद्य सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे चावल का निर्यात करने का फैसला किया है.

इस सप्ताह लगी नई पाबंदी

इससे एक दिन पहले सरकार ने बासमती चावल के निर्यात पर नई पाबंदी लगाई थी. सरकार ने 27 अगस्त को कहा था कि अब 1,200 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से कम भाव वाले बासमती चावल का निर्यात नहीं किया जा सकेगा. वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा था कि यह फैसला तात्कालिक है. एपीडा के चेयरमैन की अगुवाई में एक समिति बनाई जाएगी, जो आगे की स्थिति तय करेगी. समिति की सिफारिशों के आधार पर ही रोक को जारी रखने या हटाने का फैसला लिया जाएगा.

कई चरणों में निर्यात पर लगी रोक

भारत पिछले कुछ महीनों में चावल की अलग-अलग कैटेगरी के निर्यात पर चरणों में पांबदियां लगा रहा है. सरकार ने पिछले साल यानी 2022 सितंबर में टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. उसके बाद जुलाई 2023 में गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर रोक लगाई गई थी. इसी महीने सरकार ने उसना गैर-बासमती चावल पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया गया था.

इस तरह डराने लग गई महंगाई

सरकार व्यापार को नियंत्रित करने के कदम ऐसे समय में उठा रही है, जब महंगाई ने एक बार फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है. केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक के लगातार प्रयासों के चलते खुदरा महंगाई नियंत्रित होने लग गई थी और मई महीने में निचले स्तर पर आ गई थी. हालांकि जून से महंगाई फिर तेज होने लग गई और जुलाई महीने के दौरान तो 7 फीसदी के भी पार निकल गई. अभी अगस्त महीने की महंगाई का आंकड़ा जारी नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: क्या है गृह लक्ष्मी योजना? रक्षा बंधन पर इस राज्य में महिलाओं के लिए हुई लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget