एक्सप्लोरर

अब आधे घंटे से भी कम समय में पहुंच जाएंगे देहरादून से मसूरी, जानें कब बनकर तैयार होगा देश का सबसे लंबा पैसेंजर रोपवे?

India Longest Passenger Ropeway: देहरादून से मसूरी के बीच बनाए जा रहे रोपवे का काम साल 2026 तक पूरा हो जाएगा. इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी आधे घंटे से भी कम समय में सिमट जाएगी.

India Longest Passenger Ropeway: गर्मी का मौसम चल रहा है. इस दौरान हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की तादात बढ़ेगी. इस कड़ी में लोग पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने जाएंगे. आमतौर पर मसूरी जाने वाले देहरादून भी घूमकर आते हैं. इसके लिए बस, कार या टैक्सी किराए पर ले लेते हैं. सफर में 1 से 1.5 घंटे का वक्त लगता है, लेकिन अब आप आधे घंटे से भी कम समय में देहरादून से मसूरी पहुंच जाएंगे. 

20 मिनट में पहुंच जाएंगे देहरादून से मसूरी

दरअसल, देहरादून और मसूरी के बीच देश के सबसे लंबे रोपवे का निर्माण किया जा रहा है. एक बार इसके बन जाने पर उत्तराखंड के दो जाने-माने हॉलिडे डेस्टिनेशंस के बीच की दूरी घटकर महज 20 मिनट रह जाएगी. दोनों शहरों के बीच बनाए जा रहे इस 5.2 किलोमीटर लंबे रोपवे के 2026 तक बनकर तैयार होने की संभावना है. लगभग 1,000 मीटर की ऊंचाई तक जाने वाला यह रोपवे दक्षिण एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा रोपवे होगा और दुनिया में सबसे लंबे रोपवे में से एक होगा. 

इस कंपनी पर है प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनो-केबल डिटैचेबल गोंडोला सिस्टम पर बेस्ड इस रोपवे को मसूरी स्काई कार प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रही है, जो FIL इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, फ्रांस की पोमा एसएएस और एसआरएम इंजीनियरिंग एलएलपी का कंसोर्टियम है. इस रोपवे को बनाने का मकसद हिमालयन रीजन में पर्यटन को बढ़ावा देना और शहरों में यातायात को सुगम बनाना है. 

यहां भी रोपवे बनाने पर हो रहा काम

इसके अलावा, कंपनी को यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट भी मिला है, जो खरसाली से यमुनोत्री तक 3.8 किलोमीटर लंबा होगा. इससे हजारों की तादात में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी. इसी के साथ केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए भी रोपवे का निर्माण किया जा रहा है.

4,081 करोड़ रुपये की लागत से केदारनाथ में बनने वाले 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे से महज 60 मिनट में  सोनप्रयाग से केदारनाथ पहुंचा जा सकेगा. अभी सफर में 6-7 घंटे का वक्त लगता है.

इसी तरह से हेमकुंड साहिब के लिए भी 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे को बनाने की मंजूरी दी गई है. इसे बनाने में 2,730 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इससे गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक जाने में 45 मिनट तक का वक्त घट जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

अच्छा तो इस तरह से चीन करता है पाकिस्तान की मदद... सोशल मीडिया पर खुली पोल तो देने लगा सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget