एक्सप्लोरर

अच्छा तो इस तरह से चीन करता है पाकिस्तान की मदद... सोशल मीडिया पर खुली पोल तो देने लगा सफाई

China-Pakistan: भारत ने अपनी उन्नत मिसाइलों और बेहतर स्ट्रैटेजी के दम पर चीनी HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम की हवा निकाल दी, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने अपनी हवाई रक्षा को मजबूत बनाने के लिए किया था.

China-Pakistan: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई सैन्य कार्रवाई से लिया. इससे पाकिस्तान इस कदर बौखला गया कि उसने LoC और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार भी मिसाइल व ड्रोन से हमले किए. हालांकि, भारत ने इनके हर नापाक मंसूबो को मात दिया. दोनों देशों के बीच इस तनाव के दौरान पाकिस्तान के चीनी हथियार इस्तेमाल किए जाने की भी खबरें सामने आई थीं.

भारत ने निकाली 'मेड इन चाइना' प्रोडक्ट्स की हवा

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जंग के दौरान पाकिस्तान के इस्तेमाल किए गए चीनी HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम की भारत ने हवा निकाल दी थी. भारत की तरफ से किए गए मिसाइल हमलों को HQ-9 सिस्टम रोकने में नाकाम रहा. बीते कुछ सालों में पाकिस्तान ने चीन से अरबों डॉलर के हथियार खरीदे हैं. इसी के साथ चीन पाकिस्तान को हथियार मुहैया कराने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. 

पाकिस्तान को चीन ने भेजे हथियार

हालांकि, सोमवार को चीन ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि उसने अपने सबसे बड़े मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट Y-20 से हथियार भेजे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई इस खबर को चीनी सेना ने महज 'अफवाह' करार दिया और ऐसा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी.

चीन के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए बयान में कहा गया, इंटरनेट कानून से परे नहीं है! सेना से जुड़ी अफवाह बनाने वाले और इसे फैलाने वाले को कानूनी रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा!

चीन पहले भी इस दावे को खारिज कर चुका है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत पर हमले के लिए पाकिस्तान ने चीनी फाइटर जेट का इस्तेमाल किया था. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, ''चीन आतंकवाद के खिलाफ है. हम दोनों पक्षों से शांत रहने, संयम बरतने तथा ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह करते हैं, जो स्थिति को और जटिल बना सकती हैं.''

चीन से इतनी हुई पाकिस्तान में हथियाराें की सप्लाई

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक तरफ जहां भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए फ्रांस, इजरायल और अमेरिका जैसे देशों से नए जमाने के कई मॉर्डन हथियार खरीदे.

वहीं, दूसरी तरफ स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के मुताबिक, 2020 और 2024 के बीच पाकिस्तान के मंगाए 81 परसेंट हथियारों की सप्लाई अकेले चीन से हुई. इनमें फाइटर जेट, रडार, एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलें शामिल हैं. SIPRI की ही डेटा के मुताबिक, 2014 और 2024 के बीच पाकिस्तान ने चीन से 9 बिलियन डॉलर से अधिक कीमत के हथियार खरीदे. यानी कि इस दौरान पाकिस्तान ने जितने हथियार खरीदे उनमें से ज्यादा चीन से खरीदे गए. इनमें पनडुब्बी, समुद्री जहाज, फाइटर जेट, टैंक, तोपें इत्यादि शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:

भारत-पाक के बीच सीजफायर के बाद अडानी-अंबानी हुए और मालामाल, एक ही दिन में कमा लिए 1000 करोड़ डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget