एक्सप्लोरर

जॉब प्लेसमेंट तो हुआ लेकिन ऑफिस में ज्वाइनिंग का नहीं अता-पता, IT सेक्टर के फ्रेशर्स हुए परेशान

IT Sector Jobs: कई कैंडिडेट्स को दिग्गज आईटी कंपनियों में पोजीशन ऑफर की गई थीं. ऑफर लैटर के बावजूद अभी तक उनकी ज्वाइनिंग नहीं हुई है और फ्रेशर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

IT Sector: भारत में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाले सेक्टर्स के रूप में जाना जाता है लेकिन फ्रेशर्स के लिए कुछ समय से ऑनबोर्डिंग में देरी की बड़ी समस्या पैदा कर रहा है. इसका मतलब है कि फ्रेशर्स को कैंपस प्लेसमेंट या अन्य तरीकों से हायर तो कर लिया गया था लेकिन अभी तक उनकी ज्वाइनिंग नहीं हुई है. कुछ मामलों में तो ये शिकायत दो साल से ज्यादा देरी के लिए भी है.

ज्वाइनिंग में देरी के बारे में आई खबर

अंग्रेजी न्यूज पोर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो सालों में भारत में कम से कम 10,000 फ्रेशर्स को नौकरी का ऑफर गया था लेकिन इन्हें अभी तक आईटी कंपनियों ने दफ्तरों में वर्कफोर्स में शामिल नहीं किया है. इसके लिए आईटी कर्मचारी संघ नेसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (एनआईटीईएस) के आंकड़ों का हवाला दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक आईटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि जिन कैंडिडेट्स को टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, जेन्सर और एलटीआईमाइंडट्री सहित कंपनियों में पोजीशन ऑफर हुई थीं लेकिन अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई है उन्होंने लेबर यूनियन से ऑनबोर्डिंग में देरी के बारे में शिकायत की है. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक इन शिकायतों में टॉप लेवल और मिड लेवल दोनों आईटी कंपनियां शामिल हैं. 

क्या बताया गई है देरी की वजह

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए लोगों को शामिल करने में देरी की वजह प्रमुख रूप से नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में कारोबारी अनिश्चितता के कारण है. यहां आर्थिक मंदी के संकेतों ने कस्टमर्स को आईटी खर्चों के बारे में अलर्ट कर दिया था और नई हायरिंग पर भी असर देखा जा रहा है.

तीन प्रमुख आईटी कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या में है गिरावट

टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो जैसी आईटी प्रमुख कंपनियों ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया. इन सबने पूरे वित्तीय वर्ष के लिए अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में कमी दर्ज की है. कुल मिलाकर तीन मेजर सॉफ्टवेयर सर्विस एक्सपोर्टर्स ने पूरे वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कर्मचारियों की संख्या में 63,759 की गिरावट दर्ज की है.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi: अगले हफ्ते इस तारीख को किसानों के खाते में आएगा पैसा, डेट हुई कंफर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलॉन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर! एक दिन में कमाए 45 अरब डॉलर, जानें क्या है सीक्रेट
इलॉन मस्क बनेंगे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर! एक दिन में कमाए 45 अरब डॉलर, जानें क्या है सीक्रेट
सोना, चांदी के आज के रेट (22 मई): जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 18K, 22K और 24K गोल्ड के ताजा भाव
सोना, चांदी के आज के रेट (22 मई): जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 18K, 22K और 24K गोल्ड के ताजा भाव
Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल के दाम से मचा हाहाकार, पाकिस्तान से नेपाल और म्यांमार तक, जानिए कहां कितना महंगा बिक रहा तेल
Petrol Diesel News: पेट्रोल-डीजल के दाम से मचा हाहाकार, पाकिस्तान से नेपाल और म्यांमार तक, जानिए कहां कितना महंगा बिक रहा तेल
Petrol-Diesel Price: कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट्स यहां
Petrol-Diesel Price: कभी भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें दिल्ली से हैदराबाद तक के रेट्स यहां

वीडियोज

Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani
Sansani | Crime News:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत एक रहस्य बन गई है...!
“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत रवाना होने से पहले रूबियो की ईरान को परमाणु हथियारों पर चेतावनी, बोले- 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत रवाना होने से पहले रूबियो की ईरान को परमाणु हथियारों पर चेतावनी, बोले- 'जरूरत पड़ी तो...'
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- 'आने वाले हफ्तों में...'
ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- 'आने वाले हफ्तों में...'
CSK के खिलाफ विस्फोटक पारी, शुभमन गिल ने कर दिए ये 4 बड़े कमाल; पूरे किए 6 हजार रन
CSK के खिलाफ विस्फोटक पारी, शुभमन गिल ने कर दिए ये 4 बड़े कमाल; पूरे किए 6 हजार रन
Chand Mera Dil Review: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोरी, लक्ष्य और अनन्या पांडे की कमाल की परफॉर्मेंस
चांद मेरा दिल रिव्यू: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोर, लक्ष्य-अनन्या की कमाल की परफॉर्मेंस
पुलवामा के गुनहगार हमजा का PoK में हुआ 'द एंड', पिता बोले- अच्छा हुआ वह मारा गया
पुलवामा के गुनहगार हमजा का PoK में हुआ 'द एंड', पिता बोले- अच्छा हुआ वह मारा गया
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
हरियाणा में समय से पहले शुरू हुए Summer Vacations, भयंकर हीटवेव को देख सरकार ने लिया फैसला
हरियाणा में समय से पहले शुरू हुए Summer Vacations, भयंकर हीटवेव को देख सरकार ने लिया फैसला
Embed widget