एक्सप्लोरर

Hurul Rich List: भारत में 284 हो गई अरबपतियों की संख्या, बीते एक साल में 10 फीसदी औसतन बढ़ी इनकी संपत्ति

Billionaires In India: अरबपतियों की संख्या के मामले में देश तीसरे स्थान पर है, जो केवल अमेरिका और चीन से पीछे है. अमेरिका 870 अरबपतियों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है.

Hurun Rich List: भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 284 हो गई है और इन अरबपतियों के पास कुल 98 लाख करोड़ रुपये संपत्ति है.  हुरुन ने अपने एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट फॉर 2025 के मुताबिक देश के सबसे धनी व्यक्तियों की कुल संपत्ति में पिछले एक साल में 10 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. 

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट फॉर 2025 के मुताबिक 284 अरबपतियों में 90 अरबपति देश की फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई में रहते हैं. भारत वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में बना हुआ है, अरबपतियों की संख्या के मामले में देश तीसरे स्थान पर है, जो केवल अमेरिका और चीन से पीछे है. अमेरिका 870 अरबपतियों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है. हुरुन रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 175 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में वृद्धि हुई है, जबकि 109 की संपत्ति में या तो गिरावट आई है या कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक भारतीय अरबपति की औसत संपत्ति अब 34,514 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, भारत में 40 वर्ष से कम आयु के सात अरबपति हैं, जिनमें से अधिकांश बेंगलुरु और मुंबई के हैं.

ग्लोबल फ्रंट पर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने पिछले साल 189 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे बड़ी संपत्ति वृद्धि दर्ज करवाई. अरबपति ने पांच साल में चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा और वह 400 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए. अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 266 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मेटा के एआई और टेक्नोलॉजी में अपग्रेड में मजबूत निवेशक विश्वास के कारण पहली बार टॉप तीन में जगह बनाई. 

इस साल की हुरुन लिस्ट में मनोरंजन, खेल और सोशल मीडिया से भी नाम शामिल रहे. इनमें सिंगर जे-जेड, रिहाना, टेलर स्विफ्ट और पॉल मेकार्टनी शामिल रहे. अरबपति क्लब में जगह बनाने वाली खेल हस्तियों में माइकल जॉर्डन, टाइगर वुड्स, फ्लॉयड मेवेदर, लेब्रोन जेम्स, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी शामिल रहे. किम कार्दशियन वर्ल्ड रैंकिंग में शामिल होने वाली एकमात्र प्रभावशाली हस्ती रहीं. 

ये भी पढ़ें 

Luxury Housing Demand: अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग की तेज डिमांड, 7500 करोड़ रुपये में बिके 49 घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी से मची हलचल
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी
26 जनवरी बॉलीवुड के लिए रहा है लकी, इन फिल्मों ने की है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
26 जनवरी बॉलीवुड के लिए रहा है लकी, इन फिल्मों ने की है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Manikarnika Ghat | Modi | BMC New Mayor | Shankaracharya Controversy
Shankaracharya Controversy: 'संत समाज इनको बर्दाश्त नहीं करता,मैं निंदा करता हूं'-Ravindra Puri
Startup India का Superpower Moment: Under-40 Founders का $950B Valuation | Paisa Live
MP News: पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप | Chhindwara News
Maharashtra News: Pune के loni में बेकाबू कार ने कुचला मासूम बच्चे को | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी से मची हलचल
ट्रंप की नीतियों से खोखला हुआ अमेरिका! EU के कर्ज में सर से पांव तक डूबा, इकोनॉमिस्ट की भविष्यवाणी
26 जनवरी बॉलीवुड के लिए रहा है लकी, इन फिल्मों ने की है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
26 जनवरी बॉलीवुड के लिए रहा है लकी, इन फिल्मों ने की है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
3250000000 का नुकसान, ICC से पंगा लेने पर भिखारी बन जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड?
3250000000 का नुकसान, ICC से पंगा लेने पर भिखारी बन जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड?
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खामेनेई सरकार ने नकारा; अमेरिका को चुभ जाएगी ये बात
'ईरान ने रोकीं 800 से ज्यादा फांसी', ट्रंप के दावे का खामेनेई सरकार ने किया खंडन; US को चुभ जाएगी ये बात
नई कार लेने जा रहे हैं? फाइनेंस कराने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें
नई कार लेने जा रहे हैं? फाइनेंस कराने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें
Bhojshala Temple Mosque Controversy: किस मुस्लिम शासक ने धार भोजशाला में बनवाई थी मस्जिद, इस पर पहली बार कब हुआ विवाद?
किस मुस्लिम शासक ने धार भोजशाला में बनवाई थी मस्जिद, इस पर पहली बार कब हुआ विवाद?
Embed widget