एक्सप्लोरर

JP Morgan Index: जेपी मॉर्गन इंडेक्स में भारतीय बॉन्ड की एंट्री, 10 महीने में आने वाले हैं 30 अरब डॉलर

India Govt Bonds: जेपी मॉर्गन ने अपने इंडेक्स में भारत को जगह देने का ऐलान सबसे पहले पिछले साल किया था. फैसला आज से आधिकारिक रूप से अमल में आ गया है...

भारत को वैश्विक निवेशकों से अरबों डॉलर के इनफ्लो का फायदा होने वाला है. विदेशी निवेशकों से ये निवेश जेपी मॉर्गन इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड को शामिल करने से आने वाले हैं. विश्लेषकों का मानना है कि इंडेक्स में शामिल होने से आने वाले महीनों में भारत में डॉलर का इनफ्लो तेज हो जाएगा.

पिछले साल हुआ था इस बात का ऐलान

जेपी मॉगर्न के जीबीआई-ईएम ग्लोबल सीरिज के इंडिसेज में भारत सरकार के बॉन्ड आज शु्क्रवार से आधिकारिक तौर पर शामिल हो रहे हैं. जेपी मॉर्गन के एक नोट के अनुसार, भारत को पिछले साल 21 अक्टूबर से इंडेक्स वॉच पर रखा गया था. उसके बाद भारत को इंडेक्स का हिस्सा बनाने पर निर्णय लिया गया था. वह निर्णय आज से अमल में आ गया है.

30 बिलियन डॉलर से पार रहेगा इनफ्लो

बैंकों को अनुमान है कि जेपी मॉर्गन इंडेक्स में जगह मिलने से भारतीय बॉन्ड में अगले 10 महीने में 20-25 बिलियन डॉलर का फ्लो आ सकता है. ओवरऑल इनफ्लो का आंकड़ा आराम से 30 बिलियन डॉलर के पार निकलने की उम्मीद है, क्योंकि सितंबर में भारत को इंडेक्स में शामिल किए जाने के ऐलान के बाद अब तक पहले ही लगभग 11 बिलियन डॉलर का इनफ्लो रिकॉर्ड किया जा चुका है.

हर महीने बढ़ता जाएगा भारत का वजन

इससे भारतीय बॉन्ड में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी भी बढ़ने वाली है. अभी विदेशी निवेशकों के पास भारतीय बॉन्ड में 2.5 फीसदी हिस्सेदारी है, जो आने वाले 10 महीने में बढ़कर 4.4 फीसदी पर पहुंच सकती है. 10 महीने का समय इस कारण लगेगा क्योंकि भारतीय बॉन्ड के वेटेज को सिलसिलेवार तरीके से बढ़ाया जाएगा. अभी शामिल होने के बाद हर महीने वेट को 1 फीसदी बढ़ाया जाएगा और 10 महीने में वेट बढ़कर 10 फीसदी हो जाएगा.

इंडेक्स में शामिल होने वाला 25वां बाजार

जेपी मॉर्गन के इंडेक्स कई प्रमुख विदेशी निवेशकों के लिए मानक का काम करते हैं. विदेशी निवेशकों का बड़ा धड़ा जेपी मॉर्गन के इंडेक्स के हिसाब से ही अपने पोर्टफोलियो को एलोकेट करता है. इस इंडेक्स को जून 2005 में लॉन्च किया गया था. भारत उसका हिस्सा बनने वाला 25वां बाजार बन गया है. भारत पहले से उभरते बाजारों में प्रमुख स्थान हासिल कर चुका है. इस कदम के बाद भारत की अहमियत में इजाफा होने वाला है. साल 2023 में भारतीय बॉन्ड बाजार का टर्नओवर 350 बिलियन डॉलर से ज्यादा रहा था, जो उभरते बाजारों के टर्नओवर के 9.2 फीसदी के बराबर है.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट डिस्टर्ब, इंडिगो-एअर इंडिया-स्पाइसजेट की कई उड़ानें रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में 1 लाख करोड़ का पेमेंट, MDR चार्ज से पहले UPI का धमाका
एक दिन में 1 लाख करोड़ का पेमेंट, MDR चार्ज से पहले UPI का धमाका
10 ग्राम सोने के बराबर पहुंचेगी 1 किलो चांदी की कीमत! 57% तक टूटी
10 ग्राम सोने के बराबर पहुंचेगी 1 किलो चांदी की कीमत! 57% तक टूटी
रोज 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल की बचत, IGL के साथ रेलवे की डील
रोज 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल की बचत, IGL के साथ रेलवे की डील
महंगा पेट्रोल जेब पर भारी, लेकिन ट्रंप बोले- तेल कंपनियां बहुत कमा रहीं
महंगा पेट्रोल जेब पर भारी, लेकिन ट्रंप बोले- तेल कंपनियां बहुत कमा रहीं

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget