एक्सप्लोरर

India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा, 6 महीने के हाई लेवल पर पहुंचा

India Forex Reserves : विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है, देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे हफ्ते में फिर बढ़ा है...जानिए क्या कहते हैं आंकड़े...

India Forex Reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जनवरी तक 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 576.76 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़े शुक्रवार को जारी कर दिए है. जानें क्या हैं आंकड़े...

लगातार तीसरे सप्ताह तेजी 

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तेजी देखी जा रही है. यह लगातार तीसरा सप्ताह है, जब तेजी का माहौल बरक़रार है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जनवरी के समाप्त सप्ताह में 6 महीने के उच्च स्तर 576.76 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया है. आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में 3.03 अरब डॉलर बढ़त देखी गई है. इस बढ़त के साथ यह आंकड़ा 576.76 अरब डॉलर पर आ गया है. वहीं इससे पहले 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.727 अरब डॉलर बढ़त के साथ 573.727 अरब डॉलर पर पहुंचा था. 

RBI ने जारी किए आंकड़े

केंद्रीय बैंक RBI के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली फॉरेन करेंसी असेट्स (FCA) सप्ताह में 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 576.76 अरब डॉलर पहुंच गया है. इससे पहले पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 10.417 अरब डॉलर बढ़कर 572 अरब डॉलर हो गया था. मालूम हो कि ​आरबीआई की तरफ से पिछले साल गिरते रुपये को बचाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए थे. RBI  ने रेपो रेट में कई बार बढ़ोतरी की थी. इस बीच, विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी देखी गई थी. हालांकि पिछले कुछ महीनों से विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 

2021 में उच्च स्तर पर रहा 

मालूम हो कि साल 2021 के अक्टूबर महीने में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट देखी गई थी.

ये भी पढ़ें- Adani Group: अडानी ग्रुप पर मूडीज ने कहा- स्टॉक में गिरावट से फंड जुटाने में परेशानी का करना पड़ सकता है सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget