एक्सप्लोरर

RBI ने घटाई दरें: आपके लोन की EMI पर हर महीने बचे इतने पैसे

1/11
आखिरकार 10 महीने के इंतजार के बाद आज RBI ने नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कटौती कर दी है. रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कमी करने का फैसला किया. आपके लिए काम की खबर ये है कि इसके बाद बैंकों को अपने लोन के ब्याज दरों को घटाना पड़ेगा यानी आपकी ईएमआई सस्ती हो जाएगी.

2/11
आरबीआई गवर्नर ने फिर कहा कि बैंक नीतिगत ब्याज दर में कमी का अभी भी पूरा-पूरा फायदा नहीं पहुंचा पाए हैं जिसे तकनीकी भाषा में मॉनेटरी पॉलिसी ट्रांसमिशन कहते हैं. इसी को देखते हुए रिजर्व बैंक ने एक समिति बनायी है. समिति फायदा नहीं पहुंचाए जाने का मुद्दा तो देखेगी ही, साथ ही इस बात पर भी विचार करेगी कि मौजूदा ग्राहको को भी फायदा क्यों नहीं मिल पाता. समिति देखेगी कि नीतिगत ब्याज दर में कटौती का पूरा-पूरा फायदा ग्राहकों को कैसे मिले. आरबीआई ने बैंकों को साफ कहा है कि वो आज की गई दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाए.

3/11
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है और रेपो रेट 6.25 फीसदी के बजाए 6 फीसदी हो गया है. वहीं, रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी हो गया है.

4/11
नीतिगत ब्याज दर में कटौती के बाद उम्मीद है कि तमाम बैंक अपने ब्याज दर में कटौती करेंगे. इससे घर कर्ज से लेकर विभिन्न तरह के कर्ज सस्ते हो सकते है. हालांकि इस फैसले का दूसरा पहलू ये है कि बैंको के पास नकदी काफी ज्यादा पड़ी हुई है, लेकिन कर्ज देने की रफ्तार नहीं बढ़ रही है.

5/11
आज के फैसले से बैंकों के पास लोन की ब्याज दरें घटाने के लिए पूरी वजह और आप मानकर चल सकते हैं कि आने वाले समय में कई बैंक अपने कर्ज के ब्याज की दरों में कटौती करेंगे जिससे शर्तिया तौर पर आपके लोन की EMI सस्ती हो जाएगी. आगे की स्लाइड्स में जानें कि आपके होमलोन की ईएमआई में आपको कितनी बचत होने वाली है.

6/11
30 साल की मियाद वाले 50 लाख के होम लोन पर 8.75 फीसदी की ब्याज दर से आपकी ईएमआई 39335 रुपये हर महीना थी. तो आज रेट कट के बाद वो 8.50 फीसदी के आधार पर घटकर 38446 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने 889 रुपये की बचत और साल में कुल 10668 रुपये की बचत आपकी होगी.

7/11
20 साल की मियाद वाले 50 लाख के होम लोन पर 8.75 फीसदी की ब्याज दर से आपकी ईएमआई 44186 रुपये हर महीना थी. तो आज रेट कट के बाद वो 8.50 फीसदी के आधार पर घटकर 43391 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने 795 रुपये की बचत और साल में कुल 9540 रुपये की बचत आपकी होगी.

8/11
वहीं अगर 50 लाख रुपये के लोन की बात करें तोः 10 साल की मियाद वाले 50 लाख के होम लोन पर 8.75 फीसदी की ब्याज दर से आपकी ईएमआई 62663 रुपये हर महीना थी. तो आज रेट कट के बाद वो 8.50 फीसदी के आधार पर घटकर 61993 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने 670 रुपये की बचत और साल में कुल 8040 रुपये की बचत आपकी होगी.

9/11
30 साल की मियाद वाले 25 लाख के होम लोन पर 8.35 फीसदी की ब्याज दर से आपकी ईएमआई 18958 रुपये हर महीना थी. तो आज रेट कट के बाद वो 8.10 फीसदी के आधार पर घटकर 18519 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने 439 रुपये की बचत और साल में कुल 5268 रुपये की बचत आपकी होगी.

10/11
20 साल की मियाद वाले 25 लाख के होम लोन पर 8.35 फीसदी की ब्याज दर से आपकी ईएमआई 21459 रुपये हर महीना थी. तो आज रेट कट के बाद वो 8.10 फीसदी के आधार पर घटकर 21067 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने 392 रुपये की बचत और साल में कुल 4704 रुपये की बचत आपकी होगी.

11/11
25 लाख के होमलोन की बात करें तोः मान लीजिए 10 साल की मियाद वाले 25 लाख के होम लोन पर 8.35 फीसदी की ब्याज दर से आपकी ईएमआई 30796 रुपये हर महीना थी. तो आज रेट कट के बाद वो 8.10 फीसदी के आधार पर घटकर 30464 रुपये हो जाएगी. यानी हर महीने 332 रुपये की बचत और साल में कुल 3984 रुपये की बचत आपकी होगी.

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस के दिन सोना 1.48 लाख के पार, चांदी भी महंगी, पिछले साल से कितना बढ़ गया भाव?

अमेरिका से लेकर जापान-कोरिया में हाहाकार! रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले हिला मार्केट

धनतेरस पर सोना खरीदते समय ऐसे बचाएं हजारों रुपए, समझें मेकिंग चार्जेज का हिसाब- किताब

CM योगी का बंपर दीवाली गिफ्ट, 30 दिन के बोनस को मंजूरी; जानें कितने आएंगे खाते में?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी

शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप

'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर

CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी

'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज

'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह

WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget