एक्सप्लोरर

GST 2.0: टैरिफ के असर होगा कम, इकोनॉमी पकड़ेगी रफ्तार; विकास के रास्ते आगे बढ़ेगा भारत

GST 2.0: जीएसटी दरों में रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं पर राहत दी गई है, जबकि कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 परसेंट जीएसटी लगाया जा रहा है. इससे उपभोग बढ़ेगा और इकोनॉमी भी आगे बढ़ेगी.

GST 2.0: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3-4 सितंबर तक चली. इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुड्स और सर्विसेज टैक्स में कुछ बड़े बदलावों का ऐलान किया. जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत 12 परसेंट और 28 परसेंट वाले टैक्स स्लैब को खत्म कर अब सिर्फ 5 परसेंट और 18 परसेंट कर दिया गया है.

जीएसटी दरों में रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं पर राहत दी गई है, जबकि कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 परसेंट जीएसटी लगाने का भी फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि इससे देश में उपभोग को बढ़ावा मिलेगा, अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और अमेरिका के लगाए गए टैरिफ के असर को भी कम करने में मदद मिलेगी. GST की नई दरें 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू हो जाएंगी. 

देश का इकोनॉमिक बेस होगा मजबूत 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज (इंडिया) के चेयरमैन अशोक पी. हिंदुजा का कहना है कि यह कदम जमीनी स्तर पर मांग को बढ़ावा देकर भारत के आर्थिक आधार को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा, ''यह अमेरिका के लगाए गए टैरिफ से पैदा हुई वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के असर को कम कर उपभोग को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया एक जरूरी कदम है. इसका अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम दोनों ही सेक्टर्स पर बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.'' 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा, ''अब हम इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं... अधिक और तेज सुधार ही उपभोग और निवेश को बढ़ावा देने का सबसे सुरक्षित तरीका है. ये सुधार अर्थव्यवस्था का विस्तार करने के साथ दुनिया में भारत की आवाज को बुलंद करेंगे.'' 

टैक्स दरों को सरल बनाने के कई फायदे

FICCI के प्रेसिडेंट हर्षवर्धन अग्रवाल ने भी कहा कि टैक्स दरों को सरल बनाने के कई लाभ होंगे. उन्होंने बताया, ''यह विकास को बढ़ावा देने और महंगाई को काबू में रखने के लिए उठाया गया एक सही कदम है.'' इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि डेयरी, दवाइयां और घरेलू सामान जैसी जरूरी चीजों को सीधे लाभ होगा. 

रिटेल और कन्ज्यूमर फेसिंग सेक्टर्स के के लिए यह समय अनुकूल है. फ्लिपकार्ट ग्रुप में कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख रजनीश कुमार ने कहा कि त्योहारी सीजन में इसकी शुरुआत से बाजार तक पहुंच बढ़ेगी और विकसित भारत के सफर में सभी साथ आगे आएंगे. मार्स रिगली इंडिया के जनरल मैनेजर अहमद अब्देल वहाब ने चॉकलेट सहित FMCG प्रोडक्ट्स पर जीएसटी रेट स्वागत करते हुए कहा कि इससे उद्योग को नवाचार करने और देश भर के खुदरा विक्रेताओं का समर्थन करने का अवसर मिलेगा. 

विकास को मिलेगा बढ़ावा 

मुथूट माइक्रोफिन की सीईओ सदाफ सईद ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में की गई 50 आधार अंकों की ब्याज दर में कटौती और जीएसटी सुधारों की बदौलत नीतिगत दर को मजबूती मिलेगी.उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे ब्याज दरों का लाभ प्रभावी होगा, हम उम्मीद कर सकते हैं कि खपत स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी, जिससे विकास को और बढ़ावा मिलेगा.'' 

ये भी पढ़ें: 

किन चीजों की खरीदारी अभी फायदेमंद और किन चीजों के लिए करें 22 सितंबर तक का इंतजार; पढ़ें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: ट्रंप होर्मुज से नाकाबंदी हटा देंगे तो क्या भारत में सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? जानें कहां फंस सकता है पेंच
ट्रंप होर्मुज से नाकाबंदी हटा देंगे तो क्या भारत में सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? जानें कहां फंस सकता है पेंच
UPI के 200 बिलियन ट्रांजैक्शन फिर भी कैश का क्रेज बरकरार, क्यों जेब में नकद रखना पसंद कर रहे हैं भारतीय?
UPI के 200 बिलियन ट्रांजैक्शन फिर भी कैश का क्रेज बरकरार, क्यों जेब में नकद रखना पसंद कर रहे हैं भारतीय?
1 जून से जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत? LPG सिलेंडर से लेकर बैंकों तक होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव
1 जून से जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत? LPG सिलेंडर से लेकर बैंकों तक होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव
Rupee Value: डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है रुपया, लेकिन पाकिस्तान का रुपया क्यों है स्थिर?
डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है रुपया, लेकिन पाकिस्तान का रुपया क्यों है स्थिर?

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget