एक्सप्लोरर

चुनावी नतीजों के तुरंत बाद केंद्र सरकार लगाएगी बड़े फैसलों की झड़ी

नई दिल्लीः पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में 50 घंटे से थोड़ा ज्यादा समय ही बचा हुआ है. इसी के साथ केंद्र सरकार की ओर से कई बड़े फैसले लेने के लिए उल्टी गिनती भी शुरु हो चुकी है. ये वो फैसले है जो चुनावी आचार संहिता की वजह से अटके पड़े थे. तकनीकी तौर पर चुनावी आचार संहिता 11 मार्च को मतदान पूरी होने तक लागू रहेगी. मतलब ये है मतगणना का काम पूरा होने के साथ ही केंद्र सरकार उन सारे मुद्दों पर फैसले ले सकती है जिनपर आचार संहिता की मुहर लगी हुई थी.

केंद्रीय कर्मियों का भत्ता सबसे पहले उम्मीद है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के भत्तों में फेरबदल को लेकर फैसला होगा. सातवे वेतन आयोग की सिफारिशों पर अमल तो हो चुका है औऱ सितम्बर से लोगों को बढ़ी हुई तनख्वाह भी मिल रही है. लेकिन आवास भत्ता और दूसरे भत्तों में अभी तक बदलाव नहीं हुआ है. इसकी वजह ये है कि आयोग ने कुल 196 तरह के भत्तों में 52 खत्म करने का सुझाव दिया. साथ ही कुछ को मिलाने की सिफारिश की. सबसे ज्यादा विवाद आवास भत्ता यानी एचआरए को लेकर था जिसे महानगरों के लिए मूल वेतन का 30 फीसदी से घटाकर 24 फीसदी करने की सिफारिश की गयी. विवादों को देखते हुए सरकार ने एक समिति बनायी. समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. सूत्रों की मानें तो तो समिति की रिपोर्ट के आधार पर कैबिनेट नोट तैयार किया जा रहा है औऱ जल्द ही इस पर फैसला हो सकेगा. समझा जाता है कि समिति ने आवास भत्ते की दर में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की सिफारिश की है. ऐसा अगर हुआ तो 50 लाख के करीब सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर होगी.

इसके साथ ही नजर महंगाई भत्ते को लेकर भी है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 बार फेरबदल होता है. पहला बदलाव पहली जनवरी से प्रभावी होता है जबकि दूसरा पहली जुलाई से. फेरबदल के लिए खुदरा महंगाई दर यानी सीपीआई में होने वाले बदलाव को आधार बनाया जाता है. उम्मीद है कि पहली जनवरी 2017 से महंगाई भत्ते में 2 से 4 फीसदी के बीच बढ़ाया जा सकता है.

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई रक्षा और खुदरा कारोबार में विदेशी निवेश की शर्तों की और उदार बनाने का प्रस्ताव है. इसकी पहली झलक बजट भाषण देखने को मिली थी जब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड यानी एफआईपीबी खत्म करने के साथ विदेशी निवेश की प्रक्रिया को और आसान बनाने की बात कही थी. वैसे तो चर्चा थी कि रक्षा और खुदरा कारोबार के अलावा खबरिया चैनलों में विदेशी निवेश की शर्तें आसान की जाती है, लेकिन अब ये जानकारी मिल रही है कि खबरिया चैनलों को लेकर काफी ज्यादा विरोध है. इसीलिए यहां कोई बदलाव होने के आसार नहीं है. लेकिन रक्षा और खुदरा (सिंगल ब्रांड और मल्टी ब्रांड) को लेकर सरकार मन बना चुकी है. रक्षा में वैसे तो अभी 49 फीसदी तक ऑटोमेटिक (यानी बगैर सरकारी मंजूरी के) और उसके ऊपर मामला-दर-मामला आधार पर सरकारी मंजूरी के साथ विदेशी निवेश की अनुमति है. लेकिन परेशानी ये है कि अभी तक कोई खास निवेश नहीं आय़ा है. इसीलिए शर्तों को और आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है.

खुदरा कारोबार में जहां सिंगल ब्रांड में 100 फीसदी विदेशी निवेश की इजाजत है, वहीं मल्टी ब्रांड में ये सीमा 51 फीसदी है. यहां परेशानी शर्तों को लेकर है. शर्त ये है कि विदेशी निवेशकों को एक तय सीमा तक माल घरेलू स्रोतों से खरीदना होगा. अब उम्मीद की जा रही है कि इन शर्तों में कुछ बदलाव होगा.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति दो बार से कैबिनेट की बैठक में इस नीति पर फैसला टलता रहा है. फिलहाल, आगे इसके टलने के आसार नहीं है. दरअसल, ये नीति पिछले दो साल से लंबित है. इसके तहत लोगों को सुनिश्चित स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात है. पहले सुनिश्चित स्वास्थ्य सेवाओं को मौलिक अधिकार बनाने की बात कही गयी थी. लेकिन अब मौलिक अधिकार शब्द को हटा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget