एक्सप्लोरर

5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी

5 रुपये के Lay’s पैकेट के में 15 ग्राम की जगह सिर्फ 4 ग्राम चिप्स मिलने पर उपभोक्ता आयोग ने PepsiCo को ग्राहक को करीब 8 हजार रुपये मुआवजा देने और खरीद राशि ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया गया है.

कई बार छोटी-सी खरीदारी में भी ग्राहकों को ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसकी उम्मीद उन्होंने नहीं की होती. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया है, जहां 5 रुपये के Lay’s चिप्स के पैकेट को लेकर उपभोक्ता आयोग तक शिकायत पहुंच गई. ग्राहक का दावा था कि पैकेट पर 15 ग्राम चिप्स होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अंदर से केवल 4 ग्राम चिप्स निकले.

मामले की सुनवाई के बाद आयोग ने चिप्स बनाने वाली कंपनी PepsiCo को ग्राहक को मुआवजा देने का निर्देश दिया है. ग्राहक ने इस मामले को लेकर सामान बेचने वाली कंपनी मेट्रो केश एंड कैरी से शिकायत की, लेकिन वह जवाब से संतुष्ट नहीं हुए. इसके बाद 6 अप्रैल 2022 को उन्होंने जयपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग-II में शिकायत दर्ज कराई. इसमें अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी का आरोप लगाया गया. दूसरी तरफ, मेट्रो केश एंड कैरी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उत्पाद में वजन की कमी निर्माण के दौरान हुई हो सकती है. इसलिए इसकी जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की होनी चाहिए.

PepsiCo को देने होंगे 8 हजार रुपये

17 सितंबर 2026 को आयोग ने मामले पर अपना फैसला सुनाया. आयोग ने पेपसिको इंडिया होलिडिंगस को जिम्मेदार ठहराया, जबकि मेट्रो केश एंड कैरी के खिलाफ दर्ज शिकायत खारिज कर दी. PepsiCo को नोटिस मिलने के बावजूद कंपनी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुई, इसलिए उसके खिलाफ एकतरफा कार्यवाही की गई.

आयोग ने कंपनी को ग्राहक के मानसिक उत्पीड़न के लिए 5 हजार और मुकदमे के खर्च के रूप में 3 हजार रुपये देने का आदेश दिया. इसके अलावा 5 रुपये की खरीद राशि भी 6 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटानी होगी. यह ब्याज 6 अप्रैल 2022 से भुगतान होने तक लागू रहेगा. कंपनी को 8 हुजार रुपये का मुआवजा और कानूनी खर्च एक महीने के भीतर देना होगा. देरी होने पर इस रकम पर भी आदेश की तारीख से 6 प्रतिशत सालाना ब्याज देना पड़ेगा.

15 ग्राम की जगह मिले सिर्फ 4 ग्राम चिप्स

यह मामला जयपुर के रहने वाले चंद्रमण जालान से जुड़ा है, जो जालान बिलडिंग एंड हार्डवेयर स्टोर के मालिक हैं. उन्होंने 10 नवंबर 2020 को मेट्रो केश एंड कैरी से घर पर मेहमानों के लिए कई खाद्य सामग्री खरीदी थी. इसी खरीदारी में 5 रुपये का Lay’s चिप्स पैकेट भी शामिल था.

जालान के मुताबिक, जब उन्होंने मेहमानों को चिप्स परोसने के लिए पैकेट खोला तो उन्हें उसका वजन सामान्य से काफी कम महसूस हुआ. इसके बाद उन्होंने पैकेट में मौजूद चिप्स का वजन किया. जांच में कथित तौर पर केवल 4 ग्राम चिप्स मिले, जबकि पैकेट पर कुल वजन 15 ग्राम लिखा हुआ था.

यह भी पढ़ें- भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे

यह भी देखें- 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
Advertisement

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget