एक्सप्लोरर

IKIO Lighting IPO: आईकियो लाइटिंग की बंपर शुरुआत, बाजार में लिस्ट होते ही निवेशक हुए अमीर, हर लॉट पर हजारों का फायदा

IKIO Lighting Listing: आईकियो लाइटिंग के आईपीओ को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था और इसे सभी कैटेगरी में ओवर सब्सक्राइब किया गया था. इसकी शुरुआत अनुमानों के अनुरूप शानदार हुई है...

आईकियो लाइटिंग के शेयरों (IKIO Lighting Share) ने हालिया आईपीओ के बाद आज शुक्रवार को शेयर बाजार पर धमाकेदार शुरुआत की है. कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर करीब 38 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए हैं. इस तरह से आईकियो लाइटिंग ने बाजार में उतरते ही अपने इन्वेस्टर्स को मोटी कमाई करा दी है.

इतने भाव पर हुई शुरुआत

आईकियो लाइटिंग का शेयर शुक्रवार की सुबह 10 बजे बीएसई और एनएसई पर लिस्ट (IKIO Lighting Listing) हुआ. इसके साथ ही अब शेयर बाजार में इसके शेयरों की नियमित ट्रेडिंग शुरू हो गई. इसका शेयर बीएसई पर 37.19 फीसदी के प्रीमियम के साथ 391 रुपये पर लिस्ट हुआ. वहीं एनएसई पर इसने 37.71 फीसदी की उछाल के साथ 392.5 रुपये पर शुरुआत की.

शानदार था कंपनी का जीएमपी

स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में मिल रहे रिस्पॉन्स से लग ही रहा था कि आईकियो लाइटिंग के शेयर अच्छी शुरुआत कर सकते हैं. बाजार में लिस्टिंग से ऐन पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 100 रुपये के आस-पास बना हुआ था और यह इश्यू प्राइस की तुलना में 35 फीसदी की बढ़त के साथ 385 रुपये के पास ट्रेड कर रहा था. एक समय तो इसका जीएमपी 120-125 रुपये तक पहुंच गया था.

आईपीओ से जुटाए इतने करोड़

आईकियो लाइटिंग ने इस आईपीओ के जरिए करीब 607 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता प्राप्त की है. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 जून को ओपन हुआ था और 8 जून तक इसके लिए बोली लगाई गई थी. कंपनी ने आने आईपीओ का प्राइस बैंड 270-285 रुपये तय किया था. इसके एक लॉट में 52 शेयर थे. इसका मतलब हुआ कि एक लॉट के लिए इन्वेस्टर को 14,820 रुपये लगाने पड़े.

हर एक लॉट पर हजारों का लाभ

वहीं लिस्टिंग को देखें तो हर शेयर पर 106-107 रुपये का फायदा हुआ है. इस तरह आईकियो लाइटिंग के आईपीओ में जिस इन्वेस्टर को एक लॉट अलॉट हुए होंगे, उसे शुरुआत होते ही 5,590 रुपये का फायदा हो गया है. इस लिहाज से देखें तो लाइटिंग कंपनी का यह आईपीओ बेहद सफल रहा है.

बाजार में मिला था बंपर रिस्पॉन्स

इस आईपीओ को बाजार में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इसे ओवरऑल 66.30 गुणा सब्सक्राइब किया गया था. सबसे ज्यादा 163.68 गुणा सब्सक्रिप्शन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को मिला था. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 63.35 गुणा और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 13.86 गुणा सब्सक्राइब किया गया था.

यह काम करती है कंपनी

आईकियो लाइटिंग नोएडा स्थित एक कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 2016 में हुई थी. यह कंपनी एलईडी लाइटिंग सॉल्यूशंस बनाती है. यह कंपनी मुख्य तौर पर ऑरिजिनल डिजाइन मैन्यूफैक्चरर है. कंपनी के एलईडी लाइटिंग उत्पाद प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस्ड रहते हैं.

ये भी पढ़ें: अडानी के सभी शेयरों ने की बढ़त के साथ शुरुआत, AdaniEnt और ATGL की तेजी बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget