एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: अडानी के सभी शेयरों ने की बढ़त के साथ शुरुआत, AdaniEnt और ATGL की तेजी बरकरार

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों ने गुरुवार को भी अच्छा प्रदर्शन किया था और ज्यादातर शेयर शुरुआती कारोबार में मिली तेजी को अंत तक बनाए रखने में कामयाब हुए थे...

Adani Share Price: सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) ने कारोबार की अच्छी शुरुआत की है. इसके साथ-साथ अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) की शुरुआत भी अच्छी रही है. शुक्रवार को अडानी समूह के सभी 10 शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है.

ये कर रहे हैं रिकवरी की अगुवाई

सप्ताह के अंतिम दिन अडानी समूह के शेयरों की तेजी की अगुवाई फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) कर रहा है. यह बाजार ओपन होते ही 1.20 फीसदी से ज्यादा की तेजी में चला गया है. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) में भी मोमेंटम बना हुआ है और यह शुरुआती कारोबार में करीब 1 फीसदी की तेजी में है.

इन शेयरों की भी अच्छी शुरुआत

समूह के बाकी शेयरों की शुरुआत भी ठीक रही है. अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर सभी 0.50 फीसदी के आस-पास की बढ़त में हैं.

सुबह 09:25 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2515.95 (1.23%)
अडानी ग्रीन 967.55 (0.45%)
अडानी पोर्ट्स 741.95 (0.33%)
अडानी पावर 270.60 (0.50%)
अडानी ट्रांसमिशन 820.15 (0.68%)
अडानी विल्मर 432.90 (0.43%)
अडानी टोटल गैस 675.10 (0.84%)
एसीसी 1862.10 (0.62%)
अंबुजा सीमेंट 461.90 (0.74%)
एनडीटीवी 243.50 (0.50%)

ठीक नहीं रहा है यह सप्ताह

अडानी समूह के लिए यह सप्ताह अब तक ठीक साबित नहीं हुआ है. दरअसल अडानी समूह के शेयरों पर पिछले सप्ताह से ही दबाव दिख रहा है. लगभग हर रोज इन शेयरों ने शुरुआत तो अच्छी की है, लेकिन बाद में लुढ़क गए हैं. हालांकि गुरुवार को ट्रेंड में कुछ सुधार दिखा था, जब अडानी के कई शेयर शुरुआती तेजी को अंत तक बनाए रखने में कामयाब हुए थे. गुरुवार को 10 में से 9 शेयरों ने मजबूती के साथ शुरुआत की थी, लेकिन कारोबार समाप्त होने के बाद 6 शेयर फायदे में रहे थे.

घरेलू बाजार की ठोस शुरुआत

सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू बाजार ने भी कारोबार की मजबूत शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा के फायदे में है. एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 18,750 अंक के स्तर को पार करने में कामयाब रहा है. आज के कारोबार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख रही है. सेंसेक्स की 22 कंपनियों के शेयरों ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है.

ये भी पढ़ें: गो फर्स्ट की बर्बादी ने चमका दी इंडिगो की किस्मत, पिछले महीने यूं लग गई लॉटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget