एक्सप्लोरर

Tax Saving Tips: ये अलाउंस अपनी सैलरी में शामिल करवाएं, तो कम देना होगा टैक्स

Tax Saving Tips: आप अगर नौकरी करते है तो आप नया वित्त वर्ष शुरू होने पर अपनी सैलरी में कुछ बदलाव करवा सकते है. ऐसे अलाउंस जो आपकी सैलरी में शामिल हो तो आप अच्छा टैक्स बचा सकते है.

Tax Saving Options: आपको पता है इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) यानी ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है. जैसे जैसे ITR की अंतिम आती है, वैसे वैसे टैक्स को बचाने के बारे में आप सोचने लगते है. आप पहले से ही टैक्स प्लानिंग कर लेते है, तो आप अधिक टैक्स बचा सकते है. 
आप अगर नौकरी करते है तो आप नया वित्त वर्ष शुरू होने पर अपनी सैलरी में कुछ बदलाव करवा सकते है, जिससे अधिक से अधिक टैक्स बच सके. कई कंपनियां जुलाई के दौरान भी सैलरी कंपोनेंट में बदलाव की सुविधा देती हैं. आपको बता दे कि कुछ ऐसे अलाउंस जो आपकी सैलरी में शामिल हो तो आप अच्छा टैक्स बचा सकते है.

House Rent 
कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता (हाउस रेंट अलाउंस) देती हैं. यह आपकी बेसिक सैलरी का 40-50 % तक होता है. जब आप ITR फाइल करते हैं तो उसमें आपको हाउस रेंट अलाउंस की रकम पर Income Tax में छूट मिलती है. ऐसे में अगर आपकी कंपनी हाउस रेंट अलाउंस नहीं देती है तो कंपनी के एचआर से बात जरूर कीजिए, ताकि आप टैक्स बचा सकें.

Traveling 
कंपनी अपने कर्मचारी को ट्रांसपोर्ट भत्ता (Travel Allowance और Conveyance Allowance) कई नामों से आपका ट्रैवलिंग में होने वाला खर्च देती है. कंपनी यह अलाउंस आपको घर से ऑफिस आने-जाने के लिए देती है. वैसे तो यह अलाउंस भी आपकी सैलरी का हिस्सा ही है, लेकिन अगर आप इसे अलाउंस की तरह लेते हैं तो उस पर आप Tax छूट पा सकते हैं. आपको बता दे कि कुछ कंपनियों आपके कन्वेंस अलाउंस को रीइम्बर्समेंट कर देती हैं. ऐसे में इन पैसों पर टैक्स लगना तो दूर, इसे आपकी सैलरी में टैक्स डिडक्शन के लिए शामिल नहीं किया जाता है.

Food Coupons, Meal Vouchers
कंपनी आपको फूड कूपन या मील वाउचर कूपन देती हैं, जिनके तहत रोजाना 100 रु तक का कूपन आपको मिलता हैं. अब तो पेटीएम फूड वॉलेट में सीधे पैसे भेजने की सुविधा हो गई है. यह कूपन आपको रीइम्बर्समेंट के रूप में मिलता है. यानी कंपनी आपको रोज दो बार खाना-खाने के लिए 50 रु प्रति मील के हिसाब से 100 रु देती है. इस तरह आपको 26,400 रु का फायदा हो सकता है.

Car Maintenance 
कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को कार मेंटेनेंस अलाउंस देती हैं. जिससे कर्मचारी को कार के मेंटेनेंस, उसके डीजल या पेट्रोल का खर्च और ड्राइवर की सैलरी मिलती है. कर्मचारियों को 2700 रु से लेकर 3300 रु तक प्रति महीने छूट मिलती है. कार मेंटेन करने के असल खर्चों के मुकाबले यह रकम काफी कम है. इससे आपको अपनी कुछ अतिरिक्त सैलरी पर टैक्स बचाने का मौका मिलता है.

Leave Travel 
कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को लीव ट्रैवल अलाउंस देती हैं. आप आईटीआर फाइल करते समय इसका फायदा ले सकते हैं. आपको कहीं घूमने जाने के लिए अलाउंस मिलता है. आप 4 साल में 2 बार लंबे टूर पर घूमने जा सकते हैं. इस टूर का जो खर्च होगा उस पर एक तय सीमा तक आपको टैक्स छूट मिलेगी. यह सीमा आपके लीव ट्रैवल अलाउंस के बराबर हो सकती है. इसके लिए आपको अपनी सैलरी में लीव ट्रैवल अलाउंस जोड़ना होगा.

यह भी पढ़ें:
Ration Card: आपको भी नहीं मिल रहा राशन तो अपने राज्य के सीएम से करें शिकायत, फटाफट फोन में सेव करें नंबर

E-Shram Card Download: खुशखबरी, सरकार दे रही लाखों का फायदा, घर बैठे मोबाइल से ही बन जाएगा कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget