एक्सप्लोरर

चंदा कोचर की बढ़ी मुश्किल, उन पर लगे आरोपों की जांच कराएगा ICICI बैंक

चंदा कोचर के खिलाफ एक अज्ञात व्हिसलब्लोअर ने कुछ आरोप लगाए थे जिनका संज्ञान लेते हुए बैंक ने ये जांच कराने का फैसला किया है.

नई दिल्लीः निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. आईसीआईसीआई बैंक ने आज कहा है कि बैंक चंदा कोचर के खिलाफ स्वतंत्र रूप से आंतरिक जांच कराएगा.

चंदा कोचर के खिलाफ एक अज्ञात व्हिसलब्लोअर ने कुछ आरोप लगाए थे जिनका संज्ञान लेते हुए बैंक ने ये जांच कराने का फैसला किया है. आरोपों की विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए बैंक ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति का गठन किया जाएगा जिसका नेतृत्व एक स्वतंत्र और विश्वसनीय व्यक्ति करेगा.

हालांकि ये पता चला है चंदा कोचर पर लगाए गए आरोप आपसी हितों के टकराव और कुछ खास कर्जदाताओं को विशेष फायदे पहुंचाने के बारे में हैं. ये वीडियोकॉन ग्रुप को दिलाए गए कर्ज के मामले से संबंधित है या नहीं इसको लेकर बैंक ने कोई जानकारी नहीं दी है.

इस जांच का दायरा विस्तृत होगा और इसमें जरूरी सभी तथ्यों को शामिल किया जाएगा. इसमें मुख्य तौर पर फॉरेंसिक सबूतों, ई-मेल समीक्षा और बैंक के अधिकारियों के स्टेटमेंट के रिकॉर्ड का इस्तेमाल जांच के लिए किया जाएगा.

इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक और बैंक की एमडी व सीईओ चंदा कोचर को सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) की तरफ से नोटिस जारी किया गया था. वीडियोकोन लोन मामले में उन्हें ये नोटिस जारी किया गया है. वीडियोकॉन ग्रुप को दिए लोन के मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही है.

उस दिन स्टॉक एक्सचेंज को दिए जवाब में आईसीआईसीआई बैंक ने कहा था कि नोटिस का उचित जवाब दिया जाएगा. चंदा कोचर को ये नोटिस सेबी ने 24 मई को जारी किया था.

क्या है वीडियोकॉन लोन मामला

सीबीआई ने इस मामले में आरंभिक जांच शुरू कर दी है जिसमें वीडियोकॉन को साल 2012 में दिए गए 3250 करोड़ रुपये के लोन की जांच की जा रही है जिसमें कथित तौर पर उनके पति दीपक कोचर का भी नाम शामिल है. रिपोर्ट्स में आरोप लगाए गए हैं कि वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी न्यूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपये लगाए थे. इसी के बाद बैंकों के कंसोर्शियम ने वीडियोकॉन को 3250 करोड़ रुपये का और लोन दिया. इस बैंकों के कंसोर्शियम में आईसीआईसीआई बैंक भी था.

वीडियोकॉन लोन मामलाः ICICI बैंक की एमडी चंदा कोचर को सेबी का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शार्क का भोजन बनेंगे...' अमेरिका की जमीनी हमले की तैयारी के बीच तेहरान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
'शार्क का भोजन बनेंगे...', US की जमीनी हमले की तैयारी के बीच तेहरान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
Una News: दुबई में ड्रोन अटैक का शिकार हुआ हिमाचल का युवक, ऊना के सनोली माजरा गांव में पसरा मातम
दुबई में ड्रोन अटैक का शिकार हुआ हिमाचल का युवक, ऊना के सनोली माजरा गांव में पसरा मातम
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
अमरोहा में लेगपीस के लिए महायुद्ध, शादी में मेहमानों ने जमकर फेंकी कुर्सियां, लात घूंसो की हुई बारिश, वीडियो वायरल
अमरोहा में लेगपीस के लिए महायुद्ध, शादी में मेहमानों ने जमकर फेंकी कुर्सियां, लात घूंसो की हुई बारिश
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
Embed widget