एक्सप्लोरर

ICICI बैंक, एचडीएफसी का होम लोन सस्ताः ब्याज दर 0.3% तक घटाईं

नई दिल्ली: एसबीआई के बाद आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड ने भी 30 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दर में 0.3 फीसदी तक की कटौती का आज ऐलान किया है. सस्ते मकान को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया गया है.

एचडीएफसी लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि महिलाओं को अब 30 लाख रुपये तक का लोन 8.35 फीसदी ब्याज पर मिलेगा. जबकि दूसरों के लिये 8.40 फीसदी होगा. 30 लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये के लोन पर नई ब्याज दर सभी ग्राहकों के लिये 8.50 फीसदी होगी जबकि 75 लाख रुपये से ज्यादा का होम लोन 8.55 फीसदी ब्याज पर मिलेगा. नई दरें आज से लागू हो गयी हैं. उम्मीद है कि दूसरे बैंक भी ऐसा कदम उठा सकते हैं.

इससे पहले, आज दिन में प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने 30 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दर 0.30 फीसदी घटाने की घोषणा की थी. इसके तहत वेतनभोगी महिलाओं को 8.35 फीसदी और अन्य को 8.40 फीसदी ब्याज पर लोन मिलेगा.

पिछले हफ्ते भारतीय स्टेट बैंक ने सस्ते मकान के लिये महिलाओं के लिये ब्याज 0.25 फीसदी तक कम कर 8.35 फीसदी किया था. ऐसी उम्मीद है कि निजी एवं सरकारी सेक्टर के दूसरे बैंक भी प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिये ब्याज दर में कमी कर सकते हैं.

एचडीएफसी ने भी होम लोन पर ब्याज दर घटाकर 8.35 फीसदी की एचडीएफसी ने होम लोन पर ब्याज दर में 0.15 फीसदी तक की आज कमी कर दी है. इसके तहत महिलाओं को जहां 8.35 फीसदी ब्याज पर होम लोन मिलेगा वहीं पुरूषों के मामले में 0.10 फीसदी ब्याज घटाया गया है. पिछले सप्ताह एसबीआई और आज आईसीआईसीआई बैंक के ब्याज दर में कमी के बाद एचडीएफसी ने यह घोषणा की है.

इस घोषणा के बाद एचडीएफसी महिलाओं को 30 लाख रुपये तक का लोन 8.5 फीसदी के बजाए अब 8.35 फीसदी ब्याज पर देगा. वहीं पुरूषों को यह लोन 8.40 फीसदी पर मिलेगा. नई दरें तत्काल प्रभाव से अमल में आ गयी हैं.

एचडीएफसी के बयान के अनुसार तीस लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये के लोन पर नई ब्याज दर सभी ग्राहकों के लिये 8.50 फीसदी होगी जबकि 75 लाख रुपये से अधिक का रिण 8.55 फीसदी ब्याज पर मिलेगा. एचडीएफसी अबतक सभी को 8.5 फीसदी पर होम लोन दे रहा था.

इससे पहले, दिन में निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने 30 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दर 0.30 फीसदी घटाकर 8.35 फीसदी कर दिया था. पिछले सप्ताह एसबीआई ने ब्याज दर में कमी की थी. इस तरह, तीनों बैंकों के ब्याज दर अब एक समान हो गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget