एक्सप्लोरर

घटेगी हाउसिंग सेक्टर में मांग, 20 फीसदी तक सस्ते हो सकते हैं मकान-HDFC चेयरमैन दीपक पारेख

कोरोना वायरस से बनी आर्थिक स्थिति और लॉकडाउन के कारण होने वाले नुकसान के बाद घरों की बिक्री घटेगी और आने वाले समय में मकान 20 फीसदी तक सस्ते हो सकते हैं.

नई दिल्लीः एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि उनके अनुमान में तैयार खड़े मकानों के भाव 20 फीसदी तक कम हो सकते हैं. उन्होंने कैश मनी की समस्या से निपटने के लिए हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनियों को तैयार मकानों को जल्द से जल्द बेचने की कोशिश करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण बने आर्थिक संकट का निश्चित असर घरों की बिक्री पर पड़ेगा.

इसी बीच रियल एस्टेट से जुड़े विभिन्न संगठनों से सरकार से शारीरिक दूरी की शर्तों के साथ निर्माण गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मांगी है. साथ ही कैश की समस्या से निपटने के लिए सरकार से राहत पैकेज देने की भी मांग की. हालांकि संगठनों ने लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) को तीन मई तक बढ़ाए जाने का स्वागत किया है.

ज्यादा फायदा कमाने के चक्कर में न रहें- पारेख एचडीएफसी के दीपक पारेख ने डेवलपरों को सुझाव दिया कि वह बहुत ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में ना रहें, यह लॉन्ग टर्म में उनके कारोबार को प्रभावित करेगा.

रियल एस्टेट की कीमतें 20 फीसदी नीचे आ सकती हैं- दीपक पारेख रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि रियल एस्टेट की कीमतें 20 फीसदी नीचे आनी चाहिए और यह आएंगी. मेरे हिसाब से नारेडको का अनुमान 10 से 15 फीसदी के बीच है. जबकि मेरा मत है कि हमें 20 फीसदी तक कीमतें नीचे आने के लिए तैयार रहना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि पहले से तैयार फ्लैटों के दाम में भी कमी आएगी, लेकिन डेवलपर बाद में दाम बढ़ने के इंतजार में इन्हें बिना बेचे हुए बैठे हैं.

बिना बिके फ्लैटों का बोझ घटना चाहिए पारेख ने कहा, ‘‘समझौता, समझौता और समझौता, हमें समझौता करना होगा. अपने ऊपर से बिना बिके फ्लैटों का बोझ घटाना होगा, फिर चाहे कोई भी कीमत मिले. आपको कैश चाहिए.’’ उन्होंने रियल एस्टेट क्षेत्र में मांग सुधरने में कम से कम छह माह का वक्त लगने का अनुमान जताया.

हाउसिंग सेक्टर को कैश की दिक्कत-क्रेडाई चेयरमैन इस बीच दिल्ली से रियल एस्टेट क्षेत्र के संगठन क्रेडाई के राष्ट्रीय चेयरमैन जक्षय शाह ने बयान में कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पाबंदी की अवधि बढ़ाने के फैसले के साथ हैं. हमें सरकार के 20 अप्रैल के बाद की योजना का इंतजार है. हमने सरकार से सीमित निर्माण गतिविधियों के लिए अनुमति देने का भी आग्रह किया है. इससे रियल एस्टेट क्षेत्र को गति देने में मदद मिलेगी.’’ उन्होंने कहा कि हाउसिंग सेक्टर इस समय कैश की चुनौती का सामना कर रहा है. समय की नजाकत को देखते हुए रिजर्व बैंक को इसके लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी करना चाहिए.

पुरवांकारा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आशीष आर. पुरवांकारा ने कहा कि देशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सार्वजनिक पाबंदी को बढ़ाया जाना प्राथमिकता है. उद्योग क्षेत्रों को पाबंदी हटने के बाद हालातों के साथ समायोजन में कुछ समय लगेगा. हमें 20 अप्रैल के बाद प्रत्येक राज्य के परामर्श जारी करने का इंतजार है.

अन्य संस्थानों का मत भी लगभग समान हाउसिंग डॉट कॉम, मकान डॉट कॉम और प्रॉप टाइगर डॉट कॉमके समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव अग्रवाल ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के फैलने का जोखिम अभी भी ऊंचा बना हुआ है. ऐसे में सरकार का सार्वजनिक पाबंदी को बढ़ाना एक सही निर्णय है.’’ महागुन समूह के निदेशक धीरज जैन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के इस फैसले के साथ मजबूती से खड़े हैं. हालांकि सरकार को क्षेत्र की मदद के लिए कुछ कदम उठाने चाहिए.

गुलशन होम्ज के निदेशक दीपक कपूर ने कहा कि डेवलपरों की कैश समस्या से निपटने के लिए बैंकों को उनके लोन की वन टाइम रीस्ट्रक्चरिंग करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget