एक्सप्लोरर

Hybrid Mutual Funds: टैक्स बचाने वाले म्यूचुअल फंडों में बढ़ने लगा निवेश, 1.20 लाख करोड़ के पार निकला आंकड़ा

Mutual Funds Inflow: डेट से जुड़े फंडों को लेकर पिछले साल अप्रैल में टैक्स नियमों में बदलाव किए गए थे. उसके बाद से निवेशकों का रुख बदला हुआ है...

हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों में निवेश धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है. आंकड़े बताते हैं कि जनवरी महीने के दौरान इन फंडों को निवेशकों से 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का इनफ्लो मिला. यह एक महीने पहले की तुलना में 37 फीसदी की बढ़ोतरी है.

चालू वित्त वर्ष में इतना हुआ इनफ्लो

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों में कुल निवेश 20,634 करोड़ रुपये रहा. इस तरह चालू वित्त वर्ष के दौरान हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों का कुल निवेश बढ़कर 1.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष के दौरान शुरुआती 10 महीने में हाइब्रिड फंडों से आउटफ्लो देखने को मिला था.

क्या है हाइब्रिड म्यूचुअल फंड?

हाइब्रिड फंड वैसे म्यूचुअल फंडों को कहा जाता है, जो एक साथ इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं. कई हाइब्रिड फंड तो इक्विटी और डेट के अलावा गोल्ड जैसे एसेट क्लास में भी अपने फंड को एलोकेट करते हैं. इस कारण हाइब्रिड फंडों में निवेशकों को बेहतर डायवर्सिफिकेशन का लाभ मिलता है. जो निवेशक कम जोखिम उठाना पसंद करते हैं, हाइब्रिड म्यूचुअल फंड उनके लिए बेहतर विकल्प बन जाते हैं क्योंकि डायवर्स पोर्टफोलियो के चलते इन फंडों में उतार-चढ़ाव तुलनात्मक तौर पर कम दिखता है.

इन 2 हाइब्रिड फंडों में ज्यादा निवेश

पीटीआई की रिपोर्ट में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के हवाले से बताया गया है कि जनवरी में 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इनफ्लो के पहले दिसंबर महीने के दौरान हाइब्रिड फंडों को 15,009 करोड़ रुपये का इनफ्लो मिला था. हाइब्रिड फंडों को करीब साल भर से लगातार इनफ्लो मिल रहा है. उनमें भी दो कैटेगरी- आर्बिटरेज फंड और मल्टी एसेट एलोकेशन फंड को सबसे ज्यादा निवेश मिल रहा है. जनवरी में मिले कुल निवेश में से 50 फीसदी से ज्यादा निवेश अकेले आर्बिटरेज फंड को मिला था. इनका टोटल इनफ्लो 10,608 करोड़ रुपये रहा था. वहीं मल्टी एसेट एलोकेशन फंड को 7,080 करोड़ रुपये का इनफ्लो प्राप्त हुआ था.

टैक्स नियमों में बदलाव जिम्मेदार

हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों की लोकप्रियता और स्वीकार्यता बढ़ने का सबसे बड़ा कारण टैक्स से जुड़े फायदे हैं. डेट फंडों को लेकर टैक्सेशन के नियमों में पिछले साल अप्रैल में बदलाव किया गया था. उसके बाद से ही हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों में निवेश तेज हुआ है और हर महीने इनफ्लो रिकॉर्ड हुआ है. उससे पहले मार्च 2023 में हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों से 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा विदड्रॉ किए गए थे.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: सरकार के लिए राहत भरी खबर, जीडीपी के 1 पर्सेंट से कम रहेगा चालू खाता घाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget