एक्सप्लोरर

Health Insurance: सस्ते में चाहिए हेल्थ इंश्योरेंस? बस करना होगा ये एक आसान काम, कम हो जाएगा प्रीमियम और मिलेगा रिवार्ड

Health Insurance Premium: आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस बहुत जरूरी हो गया है, लेकिन इसके बाद भी अभी भारत में बहुत कम लोगों व परिवारों के पास ही यह है. इसका कारण प्रीमियम है...

हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बल्कि वित्तीय स्थिति के लिए भी जरूरी चीज है. महामारी ने इसके महत्व को और बढ़ा दिया है. हालांकि भारत में अभी बहुत कम लोगों व परिवारों के पास हेल्थ इंश्योरेंस है, जिसका सीधा कनेक्शन प्रीमियम से है. दरअसल फिटनेस और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम के बीच सीधा संबंध है. इस पर ध्यान देकर प्रीमियम को कम किया जा सकता है.

प्रीमियम कम करने का फॉर्मूला

इंश्योरेंस कंपनियां उम्र, पुरानी मेडिकल हिस्ट्री, BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स, स्मोकिंग जैसी कई चीजों के आधार पर प्रीमियम तय करती हैं. अगर आप फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, हेल्दी डाइट लेते हैं तो बीमारी होने के चांस कम हो जाते हैं. ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम करने की संभावना घट जाती है. आइए देखते हैं कि फिटनेस से कैसे प्रीमियम को कम किया जा सकता है...

अहम फैक्टर है बीएमआई

मोटापे की जांच करने के लिए बॉडी मास इंडेक्स यानी BMI सबसे प्रचलित तरीका है. ये बताता है कि शरीर का वजन उसकी लंबाई के अनुपात में ठीक है या नहीं. अगर BMI 18.5 से 24.9 के बीच है तो वजन नॉर्मल यानी ठीक है. 18.5 से कम BMI का मतलब है अंडर वेट. BMI 25 से 29.9 के बीच होने का मतलब ओवर वेट है. अगर आपका BMI 30 से ऊपर है तो आप Obesity यानी मोटापे के शिकार हैं. BMI कैलकुलेटर की मदद से आप ऑनलाइन BMI स्कोर चेक सकते हैं.

इन लोगों को लगता है ज्यादा प्रीमियम

इंश्योरेंस कंपनियां ऐसे लोगों को लेकर काफी सजग रहती हैं, जिनका वजन ज्यादा है या मोटापे के शिकार हैं. ऐसा इसलिए है, क्योंकि अधिक BMI वाले लोगों को डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में भविष्य में उनके हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम करने की संभावना ज्यादा रहती है. यही वजह है कि इंश्योरेंस कंपनियां नॉर्मल BMI वालों के मुकाबले हाई BMI वाले व्यक्तियों से ज्यादा प्रीमियम वसूलती हैं.

इरडा ने दिए हैं ये निर्देश

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी इरडा (IRDAI) ने हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में वेलनेस और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे. इसके मुताबिक, इंश्योरेंस कंपनियां ऐसे पॉलिसी होल्डर को रिवॉर्ड प्वाइंट दे सकती हैं, जो हेल्दी बिहेवियर अपनाते हैं या फिर शारीरिक कसरत करते हैं. इसके अलावा, डिस्काउंट कूपन, हेल्थ चेकअप और डायग्नोसिस समेत अन्य पेशकश भी कर सकती हैं.

कंपनियां जोड़ रहीं नए फीचर

फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इंश्योरेंस कंपनियां धीरे-धीरे अपनी हेल्थ पॉलिसी में नए फीचर्स जोड़ रही हैं ताकि लोग फिटनेस एक्टिविटी से जुड़े रहें. आप जितना फिट रहेंगे, आपको उतना ज्यादा रिवॉर्ड मिलेंगे. जैसे प्रीमियम पर ज्यादा डिस्काउंट, जिम मेंबरशिप, रिन्यूअल के समय प्रीमियम पर डिस्काउंट या सम एश्योर्ड की रकम बढ़ाने की सुविधा.

मिलते हैं इस तरह के रिवार्ड

कुछ बीमा कंपनियां अगले साल के प्रीमियम पर 100 फीसदी तक छूट दे रही हैं, अगर पॉलिसी होल्डर साल के दौरान रोज 10,000 स्टेप चलने जैसे तय मानकों को पूरा करते हैं. फिट बैंड जैसे स्मार्ट वियर डिवाइस या मोबाइल एप के जरिए शारीरिक गतिविधियों का रिकॉर्ड रखा जा सकता है. याद रखें कि अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनियों की रिवार्ड पॉलिसी और क्राइटेरिया अलग है. यह पॉलिसी धारक के रिस्क प्रोफाइल पर भी निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ टोल ही नहीं, पार्किंग शुल्क का भी फास्टैग से भुगतान... इस एयरपोर्ट पर हुई शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget