एक्सप्लोरर

FASTag Lucknow Airport: सिर्फ टोल ही नहीं, पार्किंग शुल्क का भी फास्टैग से भुगतान... इस एयरपोर्ट पर हुई शुरुआत

FASTag Parking Payment: फास्टैग ने टोल शुल्क जमा करना आसान बना दिया है. पहले टोल नाकाओं पर किलोमीटर लंबी कतारें लग जाया करती थीं, पर अब यह मिनटों में हो जाता है...

राजमार्गों पर यात्रा करते हुए टोल भरने में आपने भी फास्टैग (FASTag) का इस्तेमाल किया होगा. फास्टैग के आने से टोल संग्रह (Toll Collection) की व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है. इसने न सिर्फ लंबी-लंबी कतारों को समाप्त कर यात्रा का समय कम किया है, बल्कि टोल शुल्क के कलेक्शन को पारदर्शी बनाया है. अब इस फास्टैग से पार्किंग शुल्क (Parking Charge) भी जमा किया जा सकता है. इसकी शुरुआत की जा चुकी है.

इस एयरपोर्ट से हुई शुरुआत

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chaudhary Charan Singh International Airport) पर मंगलवार से ‘फास्टैग सॉल्यूशन’ की शुरुआत के साथ  ‘ऑटोमेटेड कार पार्किंग प्रणाली’ शुरू हो गई है. हवाई अड्डे पर अपने परिजनों को विदा करने के लिए आने वाले लोग हों या उन्हें लेने आने हों, वे सभी ‘फास्टैग पार्किंग’ सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. फास्टैग भारत की इलेक्ट्रॉनिक टोल प्रणाली है.

फास्टैग के लिए अलग लेन

लखनऊ हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने फास्टैग प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, फास्टैग सेवा यात्रियों को लाभ पहुंचाने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है. त्वरित आवाजाही की सुविधा के लिए हवाई अड्डे ने फास्टैग विकल्प का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास पर लेन-दो निर्धारित की है. फास्टैग के साथ वाहन की आवाजाही तेज होगी और हवाई अड्डे में प्रवेश/निकास की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए रुकने का समय कम होगा, इस प्रकार समय और ईंधन की बचत करने में मदद मिलेगी.

इस तरह से कटेगा पार्किंग शुल्क

बयान के मुताबिक, फास्टैग का मुख्य लाभ यह है कि इससे नकद लेनदेन की आवश्यकता कम-से-कम हो जाएगी. एंट्री पर लगा स्कैनर वाहन के फास्टैग को पढ़ेगा और प्रवेश का समय रिकॉर्ड करेगा. उसके बाद हवाई अड्डे से निकास के समय एक्जिट पर लगा दूसरा स्कैनर पार्किंग शुल्क स्वचालित रूप से काट लेगा. इस माध्यम से भुगतान करने वाले यात्रियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस हो.

बचेगा आने-जाने वालों का समय

इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के नीरज त्रालशवाला भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा , हम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग के लिए फास्टैग आधारित भुगतान की शुरुआत करके बहुत खुश हैं. यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को एक सहज अनुभव प्रदान करेगी, नकदी पर निर्भरता कम करेगी और उनके समय की बचत करेगी.

ये भी पढ़ें: चाहे बम गिरे या आए सुनामी, भारत में नहीं रुकेगा डिजिटल पेमेंट! इस तैयारी में जुटा रिजर्व बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget