एक्सप्लोरर

2000 Rupees Notes: 2000 रुपये के नोट 7 अक्टूबर तक जमा नहीं किए तो आगे क्या? RBI गवर्नर ने बता दिया तरीका

2000 Rupee Notes Deposit Last Date: कल यानी 7 अक्टूबर 2023 को 2000 रुपये के नोट बैंकों या पोस्ट ऑफिस में जमा करने की आखिरी तारीख है. हालांकि अगर इससे चूक जाते हैं तो भी कोई उपाय आपके पास हैं- जानें

2000 Rupee Notes: कल 7 अक्टूबर 2023 है और अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट अभी भी बचे हैं तो बैंक ब्रांच या पोस्ट ऑफिस में इन्हें जमा करने का आखिरी मौका है. हालांकि आज आरबीआई गवर्नर ने रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी के फैसलों का एलान करते हुए बताया है कि आरबीआई के पास अभी भी 2000 रुपये के 12,000 करोड़ रुपये की कीमत के बैंक नोट वापस आने बाकी हैं. यानी 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोटों में से अभी 87 फीसदी ही वापस आए हैं. मार्केट में अभी भी 12,000 करोड़ रुपये के ये नोट शेष हैं और कल इनको लौटाने या एक्सचेंज करने का आखिरी दिन है.

7 अक्टूबर 2023 के बाद वापस करने हैं 2000 रुपये के नोट? ये है तरीका

रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक हालांकि अगर कोई 7 अक्टूबर 2023 के बाद भी 2000 रुपये के नोट जमा कराना या एक्सचेंज कराना चाहता है तो उसके पास कुछ विकल्प हैं. 

8 अक्बूर 2023 से बैंकों और पोस्ट ऑफिसेज में 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज नहीं होंगे तो आपके पास 2 तरीके हैं. आरबीआई गवर्नर ने इसका तरीका बताया है. शक्तिकांत दास ने कहा कि देश के कई राज्यों में आरबीआई के इश्यू ऑफिस हैं जहां जाकर इन 2000 रुपये के नोटों को जमा कराया जा सकता है. ये दो तरीके से किया जा सकता है.

पहला तरीका- आम लोग, संस्थाएं आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर इन 2000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज या जमा करा सकते हैं. इसके तहत एक्सचेंज करने के लिए 20,000 रुपये की लिमिट है यानी आम जनता या संस्थाएं एक बार में 20 हजार रुपये के नोट ही इन आरबीआई 19 इश्यू ऑफिस में एक्सचेंज करा सकते हैं. हालांकि अगर आपको भारत के बैंक खाते में जमा यानी डिपॉजिट करने हैं तो इसके लिए कोई लिमिट नहीं है.

दूसरा तरीका- इंडिया पोस्ट या भारतीय डाक विभाग के जरिए 2000 रुपये के नोटों को आरबीआई इश्यू ऑफिस भिजवाया जा सकता है. ये रकम उनके भारत में मौजूद बैंक खाते में ही जमा की जा सकती है. 

कोर्ट या लीगल एजेंसियां, लॉ एनफोर्समेंट एजेंसिया, किसी जांच से जुड़ी एजेसियां, इंवेस्टिगेशन एजेंसी या इंफोर्समेंट में शामिल कोई पब्लिक अथॉरिटी भी 2000 रुपये के नोट आरबीआई के देश में मौजूद 19 इश्यू ऑफिसेज में जमा करा सकते हैं. इनके लिए नोट जमा करने की कोई लिमिट नहीं है.

नोट जमा करने के लिए क्या करना होगा

जानकारी के मुताबिक आरबीआई के नियमानुसार वैलिड पहचान पत्र की जानकारी इन 2000 रुपये के नोटों के साथ देनी होगी. इसके अलावा आरबीआई ने कुछ निर्देश दिए हैं जिनके मुताबिक ही 2000 रुपये के नोट आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जमा हो सकते है.

ये भी पढ़ें

RBI: बिना गारंटी 3 लाख रुपये के लोन, कम ब्याज और सब्सिडी वाली स्कीम को लेकर रिजर्व बैंक का बड़ा एलान- जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget