एक्सप्लोरर

Birth Certificate: अब बच्चे के नाम के बिना भी बनवा सकते हैं बर्थ सर्टिफिकेट, घर बैठे हो जाएगा काम, जानें क्या है पूरा प्रोसेस?

Birth Certificate Online Process: अगर आपके घर में भी किसी बच्चे का जन्म हुआ है और आपने अभी तक उसका बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो अब आप आसानी से बनवा सकते हैं.

Birth Certificate Online Process: अगर आपके घर में भी किसी बच्चे का जन्म हुआ है और आपने अभी तक उसका बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो अब आप आसानी से बनवा सकते हैं. बता दें कई बार लोगों को कंफ्यूजन होता है कि बच्चे का नाम तो रखा नहीं है तो फिर किस नाम से बर्थ सर्टिफिकेट बनवाया जाए... अगर आपको भी इस तरह का कोई भी कंफ्यूजन तो अब बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप बिना बच्चे के नाम के भी बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. 

कैसे बिना नाम के बन जाएगा सर्टिफिकेट?
आपको बता दें आप बच्चे के नाम के बिना बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं, लेकिन आपको बच्चे का नाम रखने के बाद में उस नाम को बर्थ सर्टिफिकेट में अपडेट कराना होगा. जैसे अगर आपने बच्चे के एक महीने के बाद में उसका नाम रखा है तो आपको ऑफिस में जाकर वहां पर बच्चे का नाम फिल कराने के लिए एक फॉर्म भरना होगा. इसके बाद में आपके बच्चे का नाम बर्थ सर्टिफिकेट में अपडेट हो जाएगा. 

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन- 

  • अगर आप यूपी के निवासी हैं तो बर्थ सर्टिफिकेट एप्लीकेशन के लिए  e-nagarsewaup.gov.in पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें.
  • आपको  बर्थ सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा जिस पर क्लिक करें.
  • यहां मांगी गई सभी जानकारी फिल करें.
  • फॉर्म फिल करने के बाद आपकी एक आईडी Create हो जाएगी.
  • फिर उस आईडी के साथ एक पासवर्ड भी बन जाएगा और आपका वेबसाइट पर एक अकाउंट खुल जाएगा.
  • आईडी पासवर्ड बनाने के बाद उसके द्वारा वेबसाइट पर लॉगइन करें.
  • इसके बाद आपसे बच्चे के जन्म संबंधी कुछ जानकारी मांगी जाएगी जिसे फिल करें.
  • इसके बाद सारे डिटेल्स फिल करके इसे Submit कर दें.
  • फॉर्म के सबमिट  होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर फॉर्म सबमिट होने का Confirmation मैसेज आ जाएगा.
  • इसके बाद 7 से 8 दिनों में आपको बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट बनकर आपको मिल जाएगा.

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत-

  • माता-पिता का बर्थ सर्टिफिकेट
  • माता-पिता का मैरिज सर्टिफिकेट
  • हॉस्पिटल का बर्थ लेटर
  • माता-पिता का पहचान पत्र

क्यों जरूरी है बर्थ सर्टिफिकेट?
आपको बता दें बर्थ सर्टिफिकेट के बाद ही आप किसी बच्चे का स्कूल में एडमिशन करा सकते हैं. इसके अलावा ड्रायविंग लाइसेंस और पासपोर्ट के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है. इसके जरिए आपको वोटिंग का अधिकार भी मिल सकता है. शादी के अधिकार के लिए भी आप इस डॉक्युमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कौन जारी करता है बर्थ सर्टिफिकेट?
आपको बता दें बर्थ सर्टिफिकेट शहरी क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से जारी किया जाता है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में यह तहसीलदार और ग्राम स्तर पर प्राधिकरण ग्राम पंचायत कार्यालय से मिल सकता है. आप बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. वहीं, अगर 21 दिन से ज्यादा हो जाते हैं तो फिर आपको ऑफलाइन प्रोसेस करना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: 
IRCTC दे रहा 3 दिन गुजरात घूमने का मौका, सिर्फ 8,000 रुपये आएगा खर्च, रहने-खाने की सुविधा होगी फ्री

IPO Update: आज ओपन हो गए इन 2 दिग्गज कंपनियों के IPO, करीब 14000 रुपये लगाकर कमाएं मुनाफा, चेक करें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget