एक्सप्लोरर

IRCTC दे रहा 3 दिन गुजरात घूमने का मौका, सिर्फ 8,000 रुपये आएगा खर्च, रहने-खाने की सुविधा होगी फ्री

Indian Railways: अगर आप भी 3 दिन की छोटी ट्रिप बनाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. रेलवे की इस ट्रिप में आपको अहमदाबाद और इसके आसपास की जगह घूमने का मौका मिलेगा.

Indian Railways: इंडियन रेलवे आपके लिए एक और ट्रिप (IRCTC Tour Package) लेकर आया है. अगर आप भी 3 दिन की छोटी ट्रिप बनाने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है. रेलवे की इस ट्रिप में आपको अहमदाबाद और इसके आसपास की जगह घूमने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही इस पैकेज में आपको अंबाजी के दर्शन करने का भी मौका मिलेगा. IRCTC ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. 

IRCTC ने किया ट्वीट
IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि अंबाजी मंदिर भारत का एक प्रमुख शक्ति पीठ है. इसके अलावा आप दुनिया की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, लक्ष्मी विलास पैलेस की यात्रा समेत कई खास जगह घूमने का मजा ले सकते हैं. इस पैकेज के लिए आपको सिर्फ 8790 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा. 

आइए चेक करें पैकेज की डिटेल्स-

  • पैकेज का नाम - अहमदाबाद के साथ केवड़िया यात्रा - अंबाजी दर्शन वडोदरा (Kevadia Tour With Ahmedabad - Ambaji Darshan Ex Vadodara)
  • कितने दिन का होगा पैकेज - 2 रात/3 दिन
  • प्रस्थान का दिन - प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार
  • रहने के लिए - 2 दिन अहमदाबाद होटल में रुकने की व्यवस्था होगी
  • मील - ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा

कैसी होगी 3 दिन की यात्रा-

Day 1: वडोदरा रेलवे स्टेशन से पिकअप होगा और फिर लक्ष्मी विलास पैलेस और बड़ौदा संग्रहालय जैसे दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने का मौका मिलेगा. इसके बाद में लंच करने को मिलेगा. लंच के बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमाया जाएगा और रात तक अहमदाबाद होटल में पहुंचना होगा. 

Day 2: अगले दिन सुबह को नाश्ते के बाद अंबाजी मंदिर के दर्शन के निकलना है और रात में अहमदाबाद होटल में रुकना होगा. 

Day 3: अगले दिन नाश्ते के बाद, चेक-आउट करें और फिर शाम को साबरमती आश्रम, कांकरिया झील और अक्षरधाम मंदिर जाएं और लाइट एंड म्यूजिक शो के लिए बाद में देर रात वडोदरा रेलवे स्टेशन पर जाएं.

कितना होगा किराया?
इस पैकेज के खर्च की बात की जाए तो डबल शेयरिंग के लिए आपको 8890 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा. इसके अलावा ट्रिपल शेयरिंग के लिए 8590 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा. वहीं, चाइल्ड विद बेड की बात की जाए तो 7390 रुपये प्रति बच्चा जाएगा और अगर आप चाइल्ड विदआउट बेड की बुकिंग कराते हैं तो आपको 6690 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा. 

चेक करें ऑफिशियल लिंक
रेलवे के इस पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक  http://bit.ly/3FlMvnB पर भी विजिट कर सकते हैं. यहां पर आपको इस पैकेज से जुड़ी सभी डिटेल्स मिल जाएंगी. 

यह भी पढ़ें: 
Paytm की Tap to Pay Service के जरिए बिना इंटरनेट भी पेमेंट करने की मिलेगी फैसलिटी

India Best CEO: जानिए कैसे एक इंटर्न से टाटा संस के चेयरमैन बने मैराथन मैन 'नटराजन चंद्रशेखरन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
LPG News: बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
Flight Tickets: 4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
Petrol-Diesel Price: होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?
होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget