एक्सप्लोरर

Buy Now Pay Later: आपके क्रेडिट स्कोर पर कैसा स्कोर डाल सकता है बाद में पेमेंट का ऑप्शन, जानें यहां

Buy Now Pay later का ऑप्शन उन लोगों के लिए ठीक है पहले खर्च कर सकते हैं और बाद में एकमुश्त पैसा चुका सकते हैं. हालांकि इसका क्रेडिट स्कोर पर कैसा असर पड़ता है ये भी आपको जानना चाहिए.

Buy Now Pay Later: आजकल ऑनलाइन भुगतान करने के दौरान हमेशा आपको एक विकल्प दिखाई देता है 'buy now, pay later' यानी अभी खरीदें बाद में भुगतान (बीएनपीएल) करें. पिछले 2-3 सालों में ये एक उभरता हुआ ऑनलाइन ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हालांकि ये योजनाएं तत्काल, बिना लागत के फाइनेंसिंग की पेशकश करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे क्रेडिट स्कोर में बीएनपीएल से क्या होता है.

लोन क्रेडिबिलिटी के लिए बेंचमार्क है क्रेडिट स्कोर
भारत में किसी व्यक्ति की लोन क्रेडिबिलिटी को समझने के लिए वित्तीय संस्थानों के लिए क्रेडिट स्कोर एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क है. क्रेडिट स्कोर 300 और 900 के बीच मापा गया एक नंबर है और इसकी गणना भारत में क्रेडिट इंर्फोमेशन कंपनियों द्वारा की जाती है.

ऐसे लोगों में अधिक है बीएनपीएल का क्रेज
बीएनपीएल को उन लोगों के द्वारा अधिक उपयोग किया जा रहा है जिनकी स्ट्रांग क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या क्रेडिट कार्ड के लिए क्वालिफाइड नहीं है. साथ ही सस्ती दरों पर क्रेडिट कार्ड एफोर्ड ना कर पाने और ट्रेडिशनल तरीके से लोन ना मिल पाने वाले लोगों में भी बीएनपीएल का क्रेज देखने को मिल रहा है.

क्या कहते हैं बाजार के जानकार
बाजार के जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि बीएनपीएल कम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को भी दिया जा सकता है. बीएनपीएल ने रेगुलेटर्स और क्रेडिट इंडस्ट्री दोनों का ध्यान आकर्षित किया है और जल्द ही ये उपभोक्ताओं के क्रेडिट स्कोर में एक प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद है. ऐसा माना जा रहा है कि बीएनपीएल उन जगहों पर अधिक फोकस करेगा जहां तक लोन मार्केट की पहुंच नहीं है, इससे किसी के लिए अपनी क्रेडिट प्रोफाइल शुरू करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है.

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोन का ट्रेडिशनल तरीका अधिक जटिल और बिना डॉक्यूमेंट्स की लंबी प्रक्रिया के बिना पूरा नहीं हो सकता है और क्रेडिट स्कोर कम होने पर लोगन मिलने की संभावना भी कम होती है, जबकि बीएनपीएल के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं है.

हालांकि, ये जांचना महत्वपूर्ण है कि बीएनपीएल का लाभ उठाने से पहले, इस विकल्प के और जोखिम क्या-क्या हो सकते हैं. 

बीएनपीएल एक व्यक्तिगत लोन है और इसे वापस चुकाना ही होगा. 
योजना के प्रकार के आधार पर जिसे व्यक्ति चुनते हैं, यदि वे समय पर भुगतान करने में विफल रहते हैं तो उनसे कुछ शुल्क और ब्याज लिया जा सकता है. 
बीएनपीएल के माध्यम से जितना खर्च कर सकते हैं, उससे अधिक खर्च करने और बहुत अधिक खर्च करने का एक खतरा हमेशा बरकरार रहता है, जो क्रेडिट स्कोर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.

इस प्रकार, बीएनपीएल के माध्यम से लोन लेने से पहले, व्यक्तियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे क्रेडिट स्कोर को जोखिम में तो नहीं डाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनाः इस स्कीम से मिलेंगे 30,000 रुपये, किसके लिए है ये स्कीम और क्या है पूरी योजना-जानें

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं 100 रुपये से भी कम, कमाएं 14 लाख रुपये का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget