एक्सप्लोरर

Mumbai Real Estate: इस साल पूरा होगा अपने घर का सपना, कीमतों में नरमी के मिल रहे संकेत

Mumbai Housing Prices: रियल एस्टेट सेक्टर के लिए हालिया समय तेजी वाला रहा और लगभग सभी बाजारों में कीमतें ऊपर गईं. हालांकि अब तस्वीर बदल सकती है...

सपनों के शहर मुंबई में अपने घर का सपना पूरा कर पाना काफी मुश्किल माना जाता है. बीते कुछ समय के दौरान देश की आर्थिक राजधानी में घरों की कीमतों में आई तेजी ने इस सपने को हकीकत से और दूर कर दिया. हालांकि अब राहत के संकेत मिल रहे हैं. ताजे ट्रेंड बताते हैं कि इस साल मुंबई में घरों की कीमतों में नरमी आ सकती है.

इतनी कम हो गई है औसत बिक्री

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर स्लोडाउन की चपेट में आ चुका है. पिछले कुछ महीने के दौरान बिक्री के आंकड़े कम हुए हैं. औसत मासिक रजिस्ट्रेशन करीब 10 हजार यूनिट है, जिसमें लगभग 25 फीसदी हिस्सा रिडेवलपमेंट यूनिट का है. यानी नई यूनिट की बिक्री का औसत आंकड़ा 7,500 प्रति माह के आस-पास है.

त्योहारों में भी नहीं मिल पाया सपोर्ट

रियल एस्टेट सेक्टर के लिए साल के अंतिम तीन महीने अच्छे माने जाते हैं. अक्टूबर से दिसंबर क दौरान फेस्टिव सीजन का जोर रहता है और उस दौरान घर की खरीदारी तेज रहती है. पिछले साल भी अक्टूबर से दिसंबर के दौरान मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर को त्योहारी धारणा से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि त्योहारी तिमाही में बिक्री के आंकड़े ने निराश किया.

5 गुना तक बढ़ गई सप्लाई

मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर में स्लोडाउन से अब हाउसिंग यूनिट की कीमतों में नरमी की उम्मीद जगी है. कीमतों में नरमी की उम्मीद का बड़ा कारण आपूर्ति से जुड़ा फैक्टर है. रिपोर्ट बताती है कि डिमांड की तुलना में सप्लाई ज्यादा है, जिससे कीमतों पर दबाव बन रहा है. अगस्त 2020 से दिसंबर 2022 के दौरान मांग में तेजी आने के बाद नए प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग में 5 गुना तक की तेजी आई.

ऐसे डेवलपरों को कम होगी दिक्कत

डिमांड में कमी का एक बड़ा कारण घर खरीदारों के बीच भरोसे की कमी है. विभिन्न रियल एस्टेट डेवलपरों के द्वारा घर तैयार करने और हेंडओवर करने में देरी से ग्राहकों का भरोसा कम हुआ है. ऐसे में डेवलपरों के लिए अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में बिक्री कर पाना चुनौतीपूर्ण हो गया है. हालांकि ब्रांडेड रियल एस्टेट डेवलपर के सामने ये दिक्कत नहीं है, क्योंकि उनके ऊपर ग्राहक भरोसा कर रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में चुनौतियों के बाद भी ब्रांडेड डेवलपर अच्छी बिक्री करने में सफल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश को भी सैकड़ों टन प्याज देगा भारत, इस तरह सरकार कर रही बंदोबस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget