एक्सप्लोरर

Amrita Ahuja: कौन हैं अमृता आहूजा जिसका हिंडनबर्ग की ताजी रिपोर्ट में किया गया है जिक्र? जानिए क्‍या लगे आरोप

Hindenburg Report: हिंडनबर्ग ने अब ट्विटर के फाउंडर जैक डार्सी की कंपनी ब्लॉक इंक को अपना अगला निशाना बनाया है. इस रिपोर्ट में कंपनी की CFO अमृता आहूजा का नाम भी दर्ज है. जानते हैं कौन है वो.

Amrita Ahuja: शार्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने अब ट्विटर के फाउंडर जैक डार्सी की कंपनी ब्लॉक इंक (Block Inc) को अपनी नई रिपोर्ट में निशाने पर लिया है. हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि ब्लॉक इंक (Block Inc) अपने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर रही है. इस रिपोर्ट में ब्लॉक इंक की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अमृता आहूजा का नाम भी शामिल है. भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक अमृता अहूजा पर कथित तौर पर ब्लॉक इंक के शेयरों को डंप करने का आरोप लगा है. आइए जानते हैं कि कौन है अमृता अहूजा और उनका ब्लॉक इंक की कंपनी में क्या रोल है.

कौन है अमृता आहूजा?

अमृता आहूजा भारतीय मूल की अमेरिकी है जो ब्लॉक इंक में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने फरवरी, 2023 में ही कंपनी में CFO के पद को संभाला था. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ड्यूक यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई की है.  साल 2019 में  अमृता ने  ब्लॉक को ज्वाइन किया था. इससे पहले वह Airbnb, McKinsey & Company, डिज्नी जैसी कई बड़ी कंपनियों में काम चुकी हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक अहूजा के माता-पिता भारतीय प्रवासी थे जो अमेरिका में आकर बस गए थे. अमृता में फॉक्स में कार्यरथ होते हुए मशहूर मोबाइल गेम कैंडी क्रश, कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे कई फेमस गेम्स के डेवलपमेंट और मार्केटिंग पर भी काम किया है. साल 2022 की फॉर्च्यून की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अमृता आहूजा का नाम भी शामिल था.

हिंडनबर्ग ने क्या लगाया आरोप?

गौरतलब है कि रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में ब्लॉक इंक के फाउंडर जैक डार्सी और जेम्स मैककेल्वे के अलावा कंपनी की CFO अमृता अहूजा पर भी कंपनी के लाखों डॉलर के शेयरों को डंप करने का आरोप लगा है. इसके साथ ही हिंडनबर्ग ने कंपनी के फाउंडरों पर शेयरधारकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना अपनी सुरक्षा करने का भी आरोप लगाया है.

हिंडनबर्ग ने दो साल तक की छानबीन

हिंडनबर्ग ने ब्लॉक इंक पर रिपोर्ट पब्लिश करते हुए कहा है कि इस रिपोर्ट को पूरे दो साल की छानबीन के बाद बनाया गया है. अपने दो साल के इन्वेस्टीगेशन में हिंडनबर्ग ने पाया है कि ब्लॉक इंक ने उन लोगों का लाभ उठाया है जिसकी मदद करने का दावा उसने किया है. इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के बिजनेस के पीछे कोई बड़ा इनोवेशन नहीं बल्कि ग्राहकों और सरकार के खिलाफ धोखाधड़ी करने का इरादा है.

कंपनी ने आरोपों से किया इनकार

इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के बाद जैक डार्सी की कंपनी ब्लॉक इंक ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है. कंपनी ने यह भी कहा है वह हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएगी. इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के बाद ही गुरुवार को ब्लॉक इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 15 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं. इससे पहले हिंडनबर्ग ने गौतम अडानी की कंपनी पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी. इसके बाद कंपनी के शेयरों में हड़कंप मच गया था और उनकी संपत्ति में कुल 60 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.  

ये भी पढ़ें-

Spicejet भविष्य में और बेच सकती है अभी हिस्सेदारी! चेयरमैन ने बताया एयरलाइंस का पूरा फ्यूचर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली के पटाखों पर मिल रहा कैशबैक? सरकार ने किया सतर्क
दिवाली के पटाखों पर मिल रहा कैशबैक? सरकार ने किया सतर्क
युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget