एक्सप्लोरर

इस भारतीय CEO को मिला Elon Musk जैसा भारीभरकम पैकेज, जानें कौन हैं जगदीप सिंह जिनको होगी जबरदस्त इनकम

Heavy Pay Package: भारतीय मूल के सीईओ जगदीप सिंह को इतना भारीभकम सैलरी पैकेज मिलेगा जो आपको बेहद हैरान कर सकता है. जानिए कौन हैं जगदीप सिंह जो बने इसके हकदार.

Heavy Pay Package: इंटरनेशनल कंपनियों में भारतीय मूल के या भारतीय अधिकारियों को अच्छे पद और अच्छी सैलरी (Salary) पैकेज मिलने का सिलसिला नया नहीं है और कल भी ऐसी ही एक खबर आई है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी. क्वांटमस्केप (QuantumScape) एक स्टार्टअप है और इसने अपने भारतीय सीईओ को इतना भारीभरकम पैकेज दिया है कि ये टेस्ला की सीईओ और दुनिया के सबसे धनवान शख्स को मिलने वाले पे पैकेज जैसा माना जा रहा है. 

2.3 बिलियन डॉलर का भारी सैलरी पैकेज
क्वांटमस्केप (QuantumScape) एक अमेरिकी कंपनी है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए सॉलिड स्टेट लिथियम मेटल बैटरी से जुड़ी रिसर्च करने के क्षेत्र में हैं और ऑटोमेकर्स को बैटरी प्रोवाइड कराती है. कंपनी के कॉन्ट्रेक्ट के तहत बताया गया है कि जगदीप सिंह को जो लक्ष्य दिया गया है, अगर उसे वो हासिल कर लेते हैं तो उन्हें 2.3 बिलियन यानी 23 अरब डॉलर की वैल्यू के शेयर मिलेंगे. अगर इस रकम को भारतीय रुपयों में बदलकर देखें तो ये 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू के शेयर बनते हैं. बता दें कि ये अनुमान प्रॉक्सी एडवाजरी फर्म ग्लास लेविस ने लगाया है. 

Stock Market Update: सेंसेक्स की हल्की गिरावट के साथ शुरुआत, बाजार खुलते ही निफ्टी में 17,276 का लेवल आया

क्वांटमस्केप के शेयरधारकों ने दी मंजूरी
क्वांटमस्केप के एनुअल शेयर होल्डर्स मीटिंग में इस भारीभरकम पैकेज को कंपनी के शेयरधारकों ने अनुमति दे दी. है हालांकि फाइनल टैली के बारे में कंपनी ने कहा कि ये बाद में मुहैया कराई जाएगी. यहां आप जानिए कि आखिर जगदीप सिंह कौन हैं जिन्हें इतनी जबरदस्त रकम इनकम के रूप में मिलने वाली है वो भी उस सूरत में जब ग्लास लेविस और एक दूसरी सलाहकार फर्म ने भी इतने पैकेज के विरोध में राय दी थी. ध्यान देने वाली बात ये है कि बीते मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 72 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई थी.

EPFO News: ईपीएफओ मेंबर्स अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जल्दी करें ई-नॉमिनेशन वर्ना हो सकती है परेशानी, यहां है पूरा तरीका

जगदीप सिंह के बारे में जानें
फॉक्सवैगन एजी और बिल गेट्स के वेंचर फंड का सपोर्ट वाली क्वांटमस्केप पिछले साल सार्वजनिक क्षेत्र में उतरी थी. इस कंपनी के सीईओ (चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर) इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन भी हैं. जगदीप सिंह ने क्वांटमस्केप का बोर्ड 2010 में जॉइन किया था. सिंह ने क्वांटमस्केप के को-फाउंडर के तौर पर इसकी जिम्मेदारी संभाली थी और ये मई 2010 से इसके सीईओ हैं.  

क्वांटमस्केप जॉइन करने से पहले जगदीप सिंह इंफिनिरा कॉर्पोरेशन के फाउंडर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर कार्य कर चुके हैं जो एक टेलीकम्यूनिकेशंस कंपनी है. साल 2001 से 2009 के बीच जगदीप सिंह ने कंप्यूटर साइंस की डिग्री मैरीलैंड कॉलेज पार्क यूनिवर्सिटी से हासिल की. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बार्कले से शिक्षा हासिल की. वहीं उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget