एक्सप्लोरर

Health Insurance है बेहद जरूरी, लेते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए आप एक फिक्स प्रीमियम देकर अपने और परिवार को सुरक्षित बना सकते हैं. किसी भी इमरजेंसी कंडीशन में हेल्थ इंश्योरेंस आपको एक निश्चित सीमा तक इलाज की सुविधा देता है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर लोगों के जान पर बन आई है. अधिकतर सरकारी अस्पतालों की हालत खस्ता है, तो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना बेहद महंगा हो गया है. ऐसे में लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं कैसे भी उनका आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधित नुकसान कम से कम हो. ऐसी स्थिति में लोग सबसे अच्छा विकल्प हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले रहे हैं. ऐसा लोग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कर रहे हैं.

आज के हालात को देखते हुए अब देश के ग्रामीण इलाकों में भी लोग हेल्थ इंश्योरेंस का रुख कर रहे हैं. देश में तमाम कंपनियां हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ऑफर कर रही हैं, जिनमें कोरोनावायरस का इलाज भी शामिल है. आज आपको बताएंगे कि हेल्थ इंश्योरेंस आपके लिए कितना जरूरी है और पॉलिसी लेते वक्त कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए. 

क्यों जरूरी है हेल्थ इंश्योरेंस

हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए आप एक फिक्स प्रीमियम देकर अपने और परिवार को सुरक्षित बना सकते हैं. किसी भी इमरजेंसी कंडीशन में हेल्थ इंश्योरेंस आपको एक निश्चित सीमा तक इलाज की सुविधा देता है. इसके लिए आपको अलग से कोई पैसा नहीं देना पड़ता. कोरोना काल में हेल्थ इंश्योरेंस का महत्व काफी बढ़ गया है. तमाम कंपनियां कोरोना का स्पेशल हेल्थ इंश्योरेंस भी कर रही हैं. आप अपने बजट के अनुसार हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी ले सकते हैं.

इंश्योरेंस लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले आप अपना बजट तय कर लें और उसके हिसाब से इंटरनेट पर तमाम कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल करें. अगर संभव हो तो कंपनी के निकटतम ऑफिस में जाकर आप हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल करें.

हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी लेते वक्त सभी नियम व शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें. अगर आपका कोई सवाल है तो उसे संबंधित कर्मचारी के साथ डिस्कस कर लें.

हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त कंपनी का क्लेम रिजेक्शन रेश्यो जरूर देखें.क्लेम रिजेक्शन रेश्यो का मतलब होता है कि कंपनी ने कितने लोगों के क्लेम को रिजेक्ट किया है. अगर किसी कंपनी का क्लेम रिजेक्शन रेश्यो ज्यादा है तो उस कंपनी का हेल्थ इंश्योरेंस ना लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिल रहा है 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget