एक्सप्लोरर

Home Loan लेने वाले ग्राहकों को लगा झटका! HDFC ने भी बढ़ाई दरें, जानें कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI?

HDFC Home Loan: अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो अब से आपको ज्यादा ब्याज देना होगा. होम लोन की सुविधा देने वाली प्राइवेट सेक्टर की कंपनी HDFC Limited ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है.

HDFC Home Loan: अगर आपका भी घर खरीदने का प्लान है या फिर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो अब से आपको ज्यादा ब्याज देना होगा. होम लोन की सुविधा देने वाली प्राइवेट सेक्टर की कंपनी HDFC Limited ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. आज से होम लोन लेने वालों को एक्सट्रा ब्याज देना होगा. बता दें ब्याज की दरों में 0.05 फीसदी का इजाफा किया गया है. इसके अलावा अगर आपने पहले से ही होम लोन ले रखा है तो आपकी EMI में भी इजाफा हो जाएगा. 

कंपनी ने जारी किया बयान
HDFC की ओर से ब्याज दरों में किया गया इजाफा अन्य ऋणदाताओं द्वारा उठाए गए कदम के अनुरूप ही है. इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी होम लोन की दरों में इजाफा कर चुका है. कंपनी ने रविवार को बयान में कहा, ‘‘एचडीएफसी ने होम लोन पर अपनी खुदरा प्रमुख ऋण दर (RPLR) को एक मई, 2022 से 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है.'

SBI भी बढ़ा चुका है दरें
हालांकि नए ग्राहकों के लिए दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. उनके लिए ब्याज दर कर्ज की राशि और अवधि के हिसाब से 6.70 से 7.15 फसीदी तक रहेगी. इससे पहले पिछले महीने एसबीआई और अन्य ऋणदाताओं ने बेंचमार्क लोन की दर में बढ़ोतरी की थी.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाया था होम लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में होम लोन की दरों में कटौती की है. आपको बता दें कि जहां बाकी बैंक अपने लोन के रेट्स को बढ़ा रहे हैं वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा ने उसे घटाने का फैसला किया है. पिछले दिनों बैंक ने अपने MCLR को बढ़ाने का ऐलान किया था. MCLR ने करीब 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद भी बैंक ने होम लोन के ब्याज दरों में कटौती की है.

रियल स्टेट सेक्टर में आ रही तेजी
बैंक ऑफ बड़ौदा के GM एचटी सोलंकी ने बताया है कि पिछले कुछ समय से रियल स्टेट में तेजी देखी जा रही है. कोरोना के बाद से होम लोन लेने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे देखते हुए बैंक ने यह फैसला किया है कि एक निश्चित अवधि के लिए सस्ते ब्याज दर ऑफर कर ग्राहकों को बड़ा लाभ देगा. इससे ग्राहक जल्द से जल्द अपने घर का सपना पूरा कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें:
Sensex की टॉप-5 कंपनियों का 67,843 करोड़ रुपये बढ़ा एमकैप, HUL-RIL को हुा सबसे ज्यादा फायदा

Stock Market: कंपनियों के तिमाही नतीजों और अमेरिकी बैंक के फैसले से तय होगी शेयर बाजार की चाल, LIC IPO पर भी रहेगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
क्या रेस्टोरेंट में वेटर को टिप देना है जरूरी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
भर जाएंगी आंखें! अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, फूट-फूटकर रो पड़ा Blinkit एजेंट
भर जाएंगी आंखें! अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, फूट-फूटकर रो पड़ा Blinkit एजेंट

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget