एक्सप्लोरर

Haldiram: अब नहीं बिकेगी हल्दीराम, आईपीओ लाने की चल रही तैयारी

Haldiram IPO: हल्दीराम ने ब्लैकस्टोन समेत सभी कंपनियों के ऑफर पर फिलहाल बातचीत बंद कर दी है. इन कंपनियों ने हल्दीराम को खरीदने के लिए लगभग 8 अरब डॉलर वैल्यूएशन लगाई थी.

Haldiram IPO: हाल ही में ब्लैकस्टोन समेत कई कंपनियों ने हल्दीराम को खरीदने की कोशिश की थी. मगर, इनके ऑफर हल्दीराम के मैनेजमेंट को पसंद नहीं आए. अब कंपनी ने बिक्री का आईडिया छोड़कर खुद को मजबूत करने की तैयारी कर ली है. इसके लिए कंपनी आईपीओ लाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है. 

कम वैल्यूएशन के चलते कंपनी ने बदल लिया मन 

बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि फूड प्रोड्यूसर और रेस्टोरेंट ऑपरेटर कंपनी हल्दीराम ने विदेशी निवेशकों के साथ बिक्री पर बातचीत बंद कर दी है. हल्दीराम को उम्मीद थी कि उन्हें 12 अरब डॉलर का वैल्यूएशन मिलेगा. मगर, हल्दीराम को खरीदने के लिए कोई भी कंपनी 8 से 8.5 अरब डॉलर से ज्यादा देने को तैयार नहीं थी. इसलिए हल्दीराम स्नैक्स (Haldiram Snacks) के मालिक अग्रवाल फैमिली ने कंपनी बेचने का विचार त्याग दिया है. कंपनी का मानना है कि आईपीओ लाकर वैल्यूएशन में इजाफा किया जा सकता है. 

इन कंपनियों ने दिया था हल्दीराम को ऑफर  

पिछले महीने ब्लैकस्टोन (Blackstone Inc) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने हल्दीराम को खरीदने का ऑफर दिया था. इसमें अबु धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority) और जीआईसी पीटीई (GIC Pte) भी शामिल थे. इसके अलावा बेन एंड कंपनी (Bain & Co) और टेमासेक होल्डिंग्स (Temasek Holdings) ने भी ऑफर दिए थे. हालांकि, सूत्रों ने कहा कि हल्दीराम के शेयरहोल्डर्स कीमत को नीचे करके अभी भी कंपनी को बेचने का फैसला ले सकते हैं. 

इस साल आईपीओ के जरिए जुटाए गए 3.9 अरब डॉलर 

हल्दीराम की स्थापना 1930 में गंगा बिशन अग्रवाल ने की थी. यह कंपनी कई तरह के स्वीट्स और नमकीन प्रोडक्ट बनाती है. साथ ही दिल्ली और उसके आसपास कंपनी के लगभग 43 रेस्टोरेंट हैं. भारत में इन दिनों आईपीओ मार्केट गुलजार है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक आईपीओ के जरिए विभिन्न कंपनियां 3.9 अरब डॉलर इकट्ठे कर चुकी हैं. यह आंकड़ा साल 2023 में आईपीओ के जरिए जुटाई गई राशि का दोगुना है. 

ये भी पढ़ें 

Chandrababu Naidu: 9 साल की उम्र में करोड़पति है चंद्रबाबू नायडू का पोता देवांश, जानिए कैसे हुआ ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget