एक्सप्लोरर

जीएसटी जुलाई से लागू होने की उम्मीद, सरल होगा टैक्स सिस्टमः वित्त मंत्री

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) इस साल पहली जुलाई से लागू होने की उम्मीद जताई है. आज उन्होंनें कहा कि इससे देश की 'जटिल' अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल बनाने में मदद मिलेगी. जेटली ने यहां भारत के नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक-(सीएजी) की ओर से आयोजित राष्ट्रमंडल देशों के महापरीक्षकों के 23वें सम्मेलन में उम्मीद जताई कि संसद के मौजूदा बजट सत्र में इससे संबंधित विधेयक पारित हो जाएंगे.

उन्होंने कहा, "जीएसटी भारत में सबसे बड़ा सुधार है. उम्मीद है कि यह एक जुलाई से लागू हो जाएगा. उम्मीद है कि इससे संबंधित विधेयकों को संसद से मंजूरी मिल जाएगी." इससे संबंधित विधेयक संसद के समक्ष हैं. साल के मध्य तक हमें जीएसटी लागू होने की उम्मीद है." वित्त मंत्री ने हालांकि इस पर निराशा जताई कि जहां सार्वजनिक निवेश और एफडीआई बहुत अधिक है, वहीं निजी क्षेत्र में निवेश अब भी बहुत पीछे है.

वित्त मंत्री ने जीएसटी से इन फायदों की बात की

  • केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, "जीएसटी के तहत टैक्स चोरी मुश्किल होगी और भारतीय अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा."
  • "यहां सुधार का विरोध न के बराबर है. देश में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) में सुधार महत्वपूर्ण है और हम दुनिया की सर्वाधिक खुली अर्थव्यवस्थाओं में से हैं."
  • जेटली ने यह भी कहा कि भारत एक खुली अर्थव्यवस्था है और यहां करीब 90 फीसदी निवेश स्वत: होते हैं.
  • उन्होंने कहा, देश की इनडायरेक्ट टैक्सेशन प्रणाली इस वक्त दुनिया की सबसे जटिल टैक्स व्यवस्था है, लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद इसका सरलीकरण होगा.
  • उन्होंने कहा, "हमारी अप्रत्यक्ष कराधान प्रणाली जटिल है. यह इस वक्त दुनिया में सबसे अधिक जटिल कर व्यवस्था है. लेकिन जीएसटी लागू हो जाने के बाद हमारी कराधान प्रणाली सुगम व सरल हो जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश भर में बदल गए पीएफ के 74 साल पुराने नियम, जानें नई EPF स्कीम में आपके लिए क्या कुछ है नया?
देश भर में बदल गए पीएफ के 74 साल पुराने नियम, जानें नई EPF स्कीम में आपके लिए क्या कुछ है नया?
Share Market: रॉकेट सा उड़ा शेयर बाजार, 650 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24000 के पार
रॉकेट सा उड़ा शेयर बाजार, 650 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 24000 के पार
Gold-Silver Rate: आज भी मुंह के बल गिरा सोना, 1300 रुपये से ज्यादा गिरी कीमत; चांदी 3000 से ज्यादा महंगी
आज भी मुंह के बल गिरा सोना, 1300 रुपये से ज्यादा गिरी कीमत; चांदी 3000 से ज्यादा महंगी
LPG Rate: घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को नहीं राहत, आज भी नहीं गिरी कीमत; 3 जुलाई के रेट पर डालें नजर
घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को नहीं राहत, आज भी नहीं गिरी कीमत; 3 जुलाई के रेट पर डालें नजर

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget