एक्सप्लोरर

GST: पांच साल में जीएसटी रिटर्न भरने वालों की संख्या में 65 फीसदी इजाफा, बढ़कर 1.13 करोड़ रिटर्न पर पहुंचे

GST Return: भारत में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स या जीएसटी को लेकर लोगों में स्वीकार्यता बढ़ी है. इसका अंदाजा जीएसटी रिटर्न भरने वालों की संख्या को देखकर लग जाता है.

GST Return: देश में जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) रिटर्न भरने वालों की संख्या में जोरदार इजाफा देखा गया है. पिछले पांच सालों में तो ये और तेजी के साथ बढ़े हैं. वित्त मंत्रालय के जारी किए गए डेटा के मुताबिक अप्रैल 2023 तक 5 वर्षों में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या लगभग 65 फीसदी बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई है. रविवार को फाइनेंस मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी.

पिछले पांच सालों में टैक्सपेयर्स के जीएसटी नियमों के पालन में सुधार देखा गया है. अप्रैल 2018 में जीएसटी रिटर्न भरने वालों की संख्या 1.06 करोड़ पर थी और इस साल अप्रैल में ये संख्या बढ़कर 1.40 करोड़ हो गई. ये नंबर जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड एक्टिव टैक्सपेयर्स का आंकड़ा है.

वित्त मंत्रालय ने किया X पर पोस्ट

वित्त मंत्रालय ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में जीएसटी फाइलिंग के आखिर तक 90 फीसदी एलिजिबल टैक्सपेयर्स जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल कर रहे हैं. यह आंकड़ा जीएसटी लागू होने के पहले वर्ष 2017-18 में 68 फीसदी था.

जीएसटीआर-3बी दाखिल करने वालों की संख्या करोड़ में पहुंची

वित्त मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग मंच एक्स पर पोस्ट किया, "जीएसटी नियमों और प्रोसेस को आसान बनाने के नतीजे के रूप में एलिजिबल टैक्सपेयर्स द्वारा रिटर्न जमा करने का प्रतिशत बढ़ गया है." जीएसटीआर-3बी दाखिल करने वालों की संख्या अप्रैल, 2018 में 72.49 लाख से बढ़कर अप्रैल, 2023 तक 1.13 करोड़ हो गई.

वित्त मंत्रालय ने एक्स पर एक और पोस्ट में कहा, "जीएसटी में असरदार पॉलिसी को लाने और फाइलिंग सिस्टम में बदलावों की वजह से पिछले कुछ सालों में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में सुधार हुआ है." वित्त मंत्रालय ने कहा कि पिछले कुछ सालों में रिटर्न फाइलिंग में ग्रोथ इस बात का संकेत देती है कि देश में जीएसटी को लेकर काफी सुधार हुआ है और लोगों में इस टैक्स रूप को लेकर स्वीकार्यता भी बढ़ी है.

इस साल अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन मिला

नवंबर में मंथली जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा. चालू वित्त वर्ष में यह छठी बार रहा कि मंथली ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था.

कब लागू हुआ था जीएसटी

जीएसटी कानून को 1 जुलाई, 2017 को लागू किया गया था. इसमें एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स और वैट जैसे एक दर्जन से ज्यादा लोकल टैक्स को शामिल किया गया था.

ये भी पढ़ें

IPO Today: आज से 3 आईपीओ में पैसा लगाने का जबरदस्त मौका, तीनों कमाल की कंपनियों के पब्लिक इश्यू ओपन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 किलो वाला गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, 10 अगस्त को कितनी है कीमत?
LPG Price Today: 14 किलो वाला गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, 10 अगस्त को कितनी है कीमत?
सोना छोड़ चांदी खरीद रहे लोग, डबल हुई डिमांड; अब BIS उठाने जा रहा बड़ा कदम
सोना छोड़ चांदी खरीद रहे लोग, डबल हुई डिमांड; अब BIS उठाने जा रहा बड़ा कदम
साबुन-बिस्किट होंगे महंगे, कई बड़े FMCG ब्रांड्स की दाम बढ़ाने की तैयारी
साबुन-बिस्किट होंगे महंगे, कई बड़े FMCG ब्रांड्स की दाम बढ़ाने की तैयारी
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget