एक्सप्लोरर

IPO Today: आज से 3 आईपीओ में पैसा लगाने का जबरदस्त मौका, तीनों कमाल की कंपनियों के पब्लिक इश्यू ओपन

IPO Update: घरेलू शेयर बाजार में तीन कंपनियों के आईपीओ आज दस्तक दे चुके हैं और तीनों अच्छी कंपनियां हैं जो सालों से कारोबार कर रही हैं.

IPO Update: भारतीय शेयर बाजार में प्राइमरी मार्केट में आईपीओ की बहार आई हुई है और इस हफ्ते कई आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं. आज भी तीन कंपनियों के आईपीओ खुल गए हैं और इनको अच्छा सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. ये तीन कंपनियां हैं- मोतीसंस ज्वैलर्स, मुथूट माइक्रोफिन और सूरज एस्टेट डेवलपर्स... यहां आप तीनों आईपीओ के बारे में जान सकते हैं. इनके प्राइस बैंड से लेकर जीएमपी, लॉट साइज से लेकर लिस्टिंग डेट तक के बारे में यहां बताया गया है.

मोतीसंस ज्वैलर्स आईपीओ (Motisons Jewellers IPO)

ज्वैलरी ब्रांड मोतीसंस ज्वैलर्स का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. आईपीओ आज 18 दिसंबर से खुलकर 20 दिसंबर को बंद होगा. जानिए मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ की खास बातें-

  • आईपीओ का प्राइस बैंड 52 से 55 रुपये प्रति शेयर के बीच है. 
  • हर शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है. 
  • निवेशक एक बार में कम से 250 शेयरों का एक लॉट और अधिकतम 14 लॉट खरीद सकते हैं.
  • रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी हिस्सा और हाई नेट इंडिविजुअल के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है. 

अब तक कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

सुबह 11.25 तक मोतीसंस ज्वैलर्स का आईपीओ 0.73 गुणा तक सब्सक्राइब हो गया था.

कैसा है GMP और लिस्टिंग डेट

मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 55 रुपये है और इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 120 रुपये पर चल रहा है. अगर इसी हिसाब से लिस्टिंग होती है तो 55+120 रुपये के साथ 175 रुपये पर लिस्टिंग हो सकती है. यानी सीधा 218.18 फीसदी या गुणा का मुनाफा हो सकता है. कंपनी का आईपीओ 26 दिसंबर को लिस्ट हो सकता है.

मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ (Muthoot Microfin IPO )

मुथूट माइक्रोफिन का आईपीओ 18 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है. ये आईपीओ 960 करोड़ रुपये का है और इसका प्राइस बैंड 277-291 रुपये प्रति शेयर का है. 960 करोड़ के इस पब्लिक इश्यू में से 200 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल शेयरों के जरिए और 760 करोड़ रुपये फ्रेश शेयरों के जरिए जुटाए जाएंगे.

आईपीओ के शेयरों का लॉट साइज 51 शेयरों का है. रिटेल निवेशक कम से कम एक और ज्यादा से ज्यादा 14 लॉट खरीद सकते हैं. यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए 14,841 रुपये और अधिकतम 14 लॉट के लिए 1,92,933 रुपये तक की बोली लगाने का मौका मिलेगा. 14 लॉट में कुल 663 शेयरों का अलॉटमेंट निवेशकों को मिलेगा.

मुथूट माइक्रोफिन का GMP और लिस्टिंग तारीख

शेयरों का अपर प्राइस बैंड 291 रुपये का है और इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 80 रुपये पर चल रहा है. यानी अगर लिस्टिंग गेन का हिसाब लगाएं तो 291+80 यानी 371 रुपये पर शेयर लिस्ट हो सकते हैं जो कि 27.49 फीसदी का मुनाफा होगा. मुथूट माइक्रोफिन की लिस्टिंग 26 दिसंबर को हो सकती है और ये T+3 लिस्टिंग रूल के हिसाब से होगा. आईपीओ को सुबह 11.25 बजे तक 0.08 गुणा सब्सक्रिप्शन मिला है. 

सूरज एस्टेट डेवलपर्स आईपीओ (Suraj Estate Developers IPO)

सूरज एस्टेट डेवलपर्स का आईपीओ भी आज से निवेशकों के लिए खुल गया है और ये 20 दिसंबर 2023 तक खुला रहेगा. अब तक यानी सुबह 11.25 बजे तक ये आईपीओ 0.06 गुणा सब्सक्राइब हो चुका है. ये एक मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट डेवलपर है और इनका आईपीओ 400 करोड़ रुपये का है. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 340-360 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले ही 15 दिसंबर को एंकर निवेशकों के जरिए 120 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.

सूरज एस्टेट डेवलपर्स के आईपीओ का GMP

सूरज एस्टेट डेवलपर्स का आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 360 रुपये प्रति शेयर का है. इसका जीएमपी 70 रुपये प्रति शेयर पर है यानी इसके लिहाज से शेयरों की लिस्टिंग 360+70 रुपये यानी 430 रुपये प्रति शेयर या 19.44 फीसदी के लिस्टिंग गेन के साथ हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा-निफ्टी 21400 के नीचे फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget