एक्सप्लोरर

GST Rate: क्या नहीं होगी जीएसटी रेट्स में कटौती? क्यों राज्य नहीं हैं इसके पक्ष में

GST Council: 9 सितंबर 2024 को वित्त मंत्री की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है जिसमें जीएसटी रेट कट पर चर्चा होने की उम्मीद है.

GST Rate Cut: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 23 जुलाई 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट (Budget) पेश करते हुए ये ऐलान किया था कि जीएसटी (Goods And Service Tax) होने वाले फायदे में गुणात्मक बढ़ोतरी के लिए हम जीएसटी टैक्स स्ट्रक्चर ( GST Tax Structure) को सरल करते हुए इसे तर्कसंगत (Rationalisation) करेंगे साथ ही दूसरे सेक्टर्स तक इसका विस्तार करेंगे. लेकिन संसद के पटल पर वित्त मंत्री के दिए इस भरोसे के बाद भी जीएसटी रेट की दरों को कम करने की कवायद पर प्रश्नचिन्ह लगता जा रहा है. वित्त मंत्री के मुताबिक राज्य जीएसटी रेट्स की संख्या को कम करने को लेकर बहुत उत्साहित नहीं नजर आ रहे और इसे लेकर वे बेहद सतर्क हैं. 

राज्यों के जीएसटी रेट (GST Rate) में कटौती पर हिचक को लेकर वित्त मंत्री ने कहा, मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं दे रही हूं. उनका लक्ष्य जनता पर बोझ डाले बगैर रेवेन्यू बढ़ाना है. उन्हें अपने रेवेन्यू को बचाना है. दरअसल 9 सितंबर 2024 को जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक होने वाली है जिसमें जीएसटी रेट को तर्कसंगत बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी. जीएसटी काउंसिल की बैठक में लग्जरी और सिन गुड्स पर लगने वाले सेस को लेकर भी चर्चा की जाएगी. कंपनसेशन सेस लगाकर ही जीएसटी के लागू होने के बाद राज्यों को होने वाला नुकसान की भरपाई करती है.    

22 अगस्त, 2024 को जीएसटी रेट्स को तर्कसंगत बनाने के लिए बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में राज्यों की वित्त मंत्री वाली कमिटी की बैठक हुई थी. इस बैठक में कमिटी ने ये तय किया कि वो जीएसटी काउंसिल के सामने 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी जीएसटी रेट्स में कोई बदलाव नहीं करने की सिफारिश करेगा. राज्यों की वित्त मंत्री वाली कमिटी भले ही चार जीएसटी रेट्स को कम करने के पक्ष में नहीं है. लेकिन जीएसटी रेट्स को लेकर आलोचना झेल रही है केंद्र सरकार के लिए इसे टालना संभव नहीं है.  जीएसटी टैक्स स्लैब रेट को मौजूदा चार से घटाकर तीन रेट करने पर लगातार जोर दिया जा रहै है.  जीएसटी में मल्टीपल रेट सिस्टम में क्लासिफिकेशन विवादों को सुझाने के लिए सरकार ये कदम उठा सकती है खुद सीबीआईसी (CBIC) चेयरमैन संजय अग्रवाल इसके संकेत दे चुके हैं.

9 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को लेकर भी चर्चा की जाएगी जिसे लेकर विपक्ष ने मानसून सत्र में सरकार को घेरा था. वित्त मंत्री खुद संसद में आने वाले जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में इस मुद्दे पर राज्यों के वित्त मंत्री के साथ चर्चा का भरोसा दे चुकी हैं. सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी भी इस बारे में वित्त मंत्री को पत्र लिख चुके हैं. संसद की स्थाई समिति भी इसकी सिफारिश कर चुकी है. बीते तीन सालों में हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी लगाकर 21,256 करोड़ रुपये और  हेल्थ रीइंश्योरेंस प्रीमियम पर 3274 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली की गई है.

ये भी पढ़ें 

हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी की होगी समीक्षा! 9 सितंबर को बुलाई गई GST काउंसिल की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget