एक्सप्लोरर

पुरानी कारों पर बढ़ी जीएसटी तो फूड डिलीवरी ऐप को राहत! GST Council Meeting के बड़े फैसले

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक पूरी हो गई है. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया किन चीजों पर कितना जीएसटी लगा.

GST Council Meeting: राजस्थान के जैसलमेर में GST Council की 55वीं बैठक पूरी हो गई है. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बता रही हैं कि किन चीजों पर कितना जीएसटी बढ़ा और घटा. वित्त मंत्री ने बताया कि जीएसटी परिषद ने फोर्टिफाइड चावल कर्नेल पर दर घटाकर 5% कर दी है. इसके अलावा फूड डिलीवरी ऐप पर जीएसटी को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि डिलीवरी चार्ज और खाने पर अलग से जीएसटी लगाया जाना चाहिए या नहीं, इस पर भी चर्चा की गई है.

छोटी कंपनियों के लिए बड़ी खबर

इसके अलावा वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जीएसटी परिषद ने नए रजिस्ट्रेशन सिस्टम के लिए जीएसटी में संशोधन लाने के लिए कॉन्सेप्ट नोट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. ताकि कम इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने वाली छोटी कंपनियों के लिए आसानी हो सके.

पॉपकॉर्न को लेकर कही ये बात 

वित्त मंत्री ने पॉपकॉर्न को लेकर कहा कि "नमकीन, कैरामेलाइज़्ड, सादे पॉपकॉर्न को कुछ राज्यों में नमकीन के रूप में बेचा जा रहा है. कैरामेलाइज़्ड पॉपकॉर्न में अतिरिक्त चीनी होती है, इसलिए नमकीन से अलग दर पर टैक्स लगाया जाता है. चाहे वह कार्बोनेटेड ड्रिंक हो या जूस, अतिरिक्त चीनी वाली कोई भी चीज़ अलग टैक्स दर पर लागू होती है. चूंकि कैरामेलाइज़्ड पॉपकॉर्न में अतिरिक्त चीनी होती है, इसलिए इस पर टैक्स की दर अलग होती है."

ईवी पर कही बड़ी बात

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि नए ईवी वाहनों पर 5% जीएसटी है. पुरानी ईवी कारें जब व्यक्तियों के बीच बेची जाती हैं तो उन पर कोई जीएसटी नहीं लगता. लेकिन अगर कोई कंपनी पुरानी ईवी, पेट्रोल, डीजल गाड़ियां बेचती है, तो काउंसिल ने मार्जिन पर जीएसटी की दर बढ़ाकर 18% कर दी है.

फ्लोर स्पेस इंडेक्स पर कोई निर्णय नहीं

फ्लोर स्पेस इंडेक्स पर जीएसटी रिवर्स चार्ज या फॉरवर्ड चार्ज में होना चाहिए, इस पर चर्चा हुई, लेकिन इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ. वित्त मंत्री ने कहा कि माना जाता है कि भूमि राज्य का विषय है और इससे नगरपालिका के राजस्व पर भी असर पड़ेगा.

जीएसटी काउंसिल मीटिंग में शामिल रहे ये लोग

जीएसटी काउंसिल की इस 55वीं बैठक में कई बड़े चेहरे शामिल रहे. इनमें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ-साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जम्मू-कश्मीर, गोवा, हरियाणा ओडिशा, मेघालय के मुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री शामिल हुए. इसके अलावा कई राज्यों के वित्त मंत्री, राजस्व सचिव और सीबीआईसी के चेयरमैन भी इस बैठक में मौजूद रहे. वहीं, वित्त मंत्रालय के कई सीनियर अधिकारियों ने भी इस मीटिंग में हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें: Identical Brains Studios: इस IPO के GMP ने कर दिया कमाल, लिस्टिंग के दिन ही दो गुना हो सकता है पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget