एक्सप्लोरर

Identical Brains Studios: इस IPO के GMP ने कर दिया कमाल, लिस्टिंग के दिन ही दो गुना हो सकता है पैसा

कंपनी की लिस्टिंग 26 दिसंबर को होगी. ग्रे मार्केट में इसकी मजबूत मांग है, जो 92.59 फीसदी के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रही है. 54 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले इसकी लिस्टिंग 104 रुपये पर हो सकती है.

आईडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज (Identical Brains Studios IPO) ने स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री के लिए कदम बढ़ा दिया है. कंपनी का IPO 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक खुला रहा. वहीं शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 26 दिसंबर को होनी है. हालांकि, लिस्टिंग से पहले ही आईडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज आईपीओ के जीएमपी ने स्टॉक मार्केट में तहलका मचा दिया है. 

जबरदस्त मिला सब्सक्रिप्शन

पहले दिन ही यह IPO 30.25 गुना सब्सक्राइब हुआ. खासतौर से, इसे रिटेल कैटेगरी में 49.46 गुना, एनआईआई कैटेगरी में 22.43 गुना और क्यूआईबी कैटेगरी में 2.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. दूसरे दिन इस इश्यू ने और तेज रफ्तार पकड़ी और कुल मिलाकर 145.44 गुना सब्सक्रिप्शन तक पहुंच गया. इसमें रिटेल निवेशकों ने 223.27 गुना, एनआईआई निवेशकों ने 135.09 गुना और क्यूआईबी निवेशकों ने 17.43 गुना भागीदारी दिखाई.

कितना है जीएमपी

कंपनी की लिस्टिंग 26 दिसंबर को होगी. ग्रे मार्केट में इसकी मजबूत मांग है, जो 92.59 फीसदी के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रही है. 54 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले इसकी लिस्टिंग 104 रुपये पर हो सकती है.

फंड का इस्तेमाल कहां होगा

IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और आधुनिकीकरण में किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पैसे का इस्तेमाल, अंधेरी ऑफिस को हाइटेक बनाना. लखनऊ में नया ब्रांच ऑफिस खोलना. कलर ग्रेडिंग, डिजिटल इंटरमीडिएट (DI), और साउंड स्टूडियो की स्थापना. हाइटेक कंप्यूटर, स्टोरेज सिस्टम और सॉफ़्टवेयर खरीदना. वर्किंग कैपिटल और अन्य जरूरतें पूरी करने पर होगा.

कंपनी की सेवाएं और क्लाइंट बेस

आईडेंटिकल ब्रेन्स स्टूडियोज वेब सीरीज, टीवी शोज, डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापनों के लिए वीएफएक्स सेवाएं प्रदान करती है. इसके बड़े क्लाइंट्स में बॉलीवुड के नामी स्टूडियो और प्रोड्यूसर्स शामिल हैं.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है. FY24 में शुद्ध लाभ 5.34 करोड़ रुपये रहा, जो FY23 के 1.61 करोड़ रुपये से तीन गुना अधिक है. FY24 में परिचालन राजस्व (Operating Revenue) 20.08 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जो FY23 में 8.04 करोड़ रुपये था.

निवेशकों के लिए अच्छा मौका

वीएफएक्स इंडस्ट्री की बढ़ती मांग और कंपनी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए यह IPO निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बन सकता है. कंपनी की विस्तार योजनाएं और बढ़ता राजस्व इसे लंबी अवधि में एक मजबूत खिलाड़ी बना सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम, भारत के बिजनेस टाइकून के बारे में लोगों ने ये सब ढूंढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने का है प्लान? पेट्रोल पंप जानें से पहले जानें लेटेस्ट फ्यूल रेट
Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget