एक्सप्लोरर

GST Deadline: टैक्सपेयर्स के पास आखिरी मौका, नजदीक आई जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम की डेडलाइन

GST Composition Scheme: जीएसटी के टैक्सपेयर्स को जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम को चुनने का दो ही बार मौका मिलता है. इसमें सरल टैक्स स्ट्रक्चर का लाभ मिलता है...

चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. 31 मार्च 2024 को चालू वित्त वर्ष के साथ-साथ कई जरूरी काम की डेडलाइन भी समाप्त हो रही है. उनमें से एक है जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम की डेडलाइन. मौजूदा जीएसटी टैक्सपेयर 31 मार्च तक वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम को चुन सकते हैं.

दो बार मिलता है स्कीम चुनने का मौका

अप्रत्यक्ष कर का भुगतान करने के दायरे में आने वाले टैक्सपेयर्स को जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम चुनने का दो बार मौका मिलता है. टैक्सपेयर्स के पास पहला मौका तब होता है, जब वह जीएसटी का रजिस्ट्रेशन करा रहे होते हैं. जो टैक्सपेयर फ्रेश जीएसटी रजिस्ट्रेशन के समय जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम नहीं चुन पाते हैं, उनके पास दूसरी बार मौका हर नए वित्त वर्ष की शुरुआत में मिलता है.

अगले महीने से शुरू होगा नया वित्त वर्ष

नए वित्त वर्ष की शुरुआत हर साल अप्रैल महीने से होती है. अभी वित्त वर्ष 2023-24 चल रहा है, जो 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाला है. उसके बाद 1 अप्रैल 2024 से वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में उन टैक्सपेयर्स के पास नए वित्त वर्ष के लिए जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम चुनने का मौका अब 31 मार्च तक ही है, जिनका जीएसटी रजिस्ट्रेशन पहले से हुआ है.

क्या है जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम?

जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम के तहत टैक्सपेयर्स को सिम्पलीफाइड टैक्स स्ट्रक्चर का लाभ मिलता है. इसका लाभ उठाने वाले टैक्सपेयर्स के लिए सालान टर्नओवर की ऊपरी सीमा तय की गई है. जब तक टर्नओवर ऊपरी सीमा से ज्यादा नहीं हो जाता है, टैक्सपेयर जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम का फायदा उठाते रह सकते हैं, बशर्ते वे खुद स्कीम से ऑप्ट आउट नहीं करते हैं.

जीएसटी पोर्टल से कर सकते हैं फाइल

अगले वित्त वर्ष के लिए जो टैक्सपेयर जीएसटी कम्पोजिशन स्कीम को चुनना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए एक इलेक्ट्रॉनिक इंटिमेशन फाइल करना होगा. इलेक्ट्रॉनिक इंटिमेशन को फॉर्म सीएमपी-02 में फाइल किया जा सकता है. इसे एक ही बार फाइल करने की जरूरत होती है, उसके बाद वह टर्नओवर के लिमिट से ऊपर निकल जाने तक वैलिड बना रहता है. टैक्सपेयर जीएसटी पोर्टल के माध्यम से इसे फाइल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: इस साल पूरा होगा अपने घर का सपना, कीमतों में नरमी के मिल रहे संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget