एक्सप्लोरर

GST Collection: बजट से पहले सरकार को खुशखबरी, जीएसटी कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा

Economy Growth: जीएसटी कलेक्शन इकोनॉमी की मजबूती का संकेत होता है. बजट से पहले आए इन आंकड़ों से सरकार को बड़ी राहत मिलेगी.

Economy Growth: बजट से एक दिन पहले ही केंद्र सरकार को बड़ी खुशखबरी मिली है. देश में जीएसटी (GST) कलेक्शन जनवरी में 1.72 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पर कर गया. चालू वित्त वर्ष में यह तीसरा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.70 लाख करोड़ रुपये के पार गया है. वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि जनवरी में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 10.4 फीसदी का इजाफा हुआ है. यह किसी एक महीने में अब तक का दूसरा बड़ा कलेक्शन है. 

10 महीनों में 16.69 लाख करोड़ रुपये आया जीएसटी

वित्त मंत्रालय के अनुसार, जनवरी, 2024 में सरकार को 1,72,129 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन मिल चुका है. यह आंकड़ा 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक का है. जनवरी, 2023 में सरकार को 1,55,922 करोड़ रुपये का जीएसटी रेवेन्यू मिला था. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल, 2023 से जनवरी, 2024 के बीच कुल जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 11.6 फीसदी बढ़ा है. इन 10 महीनों में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा एक साल पहले के 14.96 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 16.69 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह 12वां महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है.

अप्रैल 2023 में आया था सबसे ज्यादा जीएसटी

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल, 2023 में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये हुआ था. जनवरी में 39476 करोड़ रुपये एसजीएसटी (SGST), 89989 करोड़ रुपये का आईजीएसटी (IGST) और 10701 करोड़ रुपये का सेस (Cess) कलेक्शन हुआ है. बजट से पहले आए ये आंकड़े सरकार के लिए एक खुशखबरी की तरह हैं. 

इन वजहों से बढ़ रहा कलेक्शन

सरकार जीएसटी सिस्टम को लगातार बेहतर बना रही है. इसके साथ ही इकोनॉमी में आती मजबूती, त्योहारी सीजन में ज्यादा खर्च और जीएसटी में सरकार की ओर से किए गए सुधार कलेक्शन बढ़ने के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं.

बहुत महत्वपूर्ण है जीएसटी कलेक्‍शन

जीएसटी कलेक्शन सरकार के लिए रेवेन्यू का एक बड़ा स्त्रोत है. जीएसटी से मिले पैसों का इस्‍तेमाल सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं में किया जाता है. यह इकोनॉमी की मजबूती का संकेत होता है. जीएसटी कलेक्शन बढ़ने से पता चलता है कि लोग ज्यादा खर्च कर रहे हैं. इससे अर्थव्यवस्था में तेजी आती है.

ये भी पढ़ें 

Paytm Payments Bank पर RBI का महा एक्शन, 1 मार्च से डिपॉजिट, ट्रांजेक्शन, वॉलेट और FASTag सहित कई सर्विस होगी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget