एक्सप्लोरर

GP Eco IPO: इस एसएमई आईपीओ पर टूट पड़े इन्वेस्टर, 850 गुना से ज्यादा हुआ सब्सक्राइब

GP Eco Solutions India IPO: एसएमई सेगमेंट में लगभग 31 करोड़ रुपये का यह आईपीओ इसी सप्ताह क्लोज हुआ है. अब अगले सप्ताह सोमवार को उसके शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है...

शेयर बाजार की ऐतिहासिक रैली के बीच आईपीओ बाजार में भी नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. हालिया समय में बाजार में लॉन्च हुए कई आईपीओ को निवेशकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया है. इसी सप्ताह आए एक एसएमई आईपीओ को तो निवेशकों ने 850 गुना से अधिक सब्सक्राइब कर लिया.

अगले सप्ताह होगी शेयरों की लिस्टिंग

यह आईपीओ है सोलर एनर्जी से जुड़े प्रोडक्ट व सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया का. एसमएमई सेगमेंट में यह आईपीओ 14 जून को खुला और सब्सक्राइब करने के लिए 19 जून तक खुला रहा. अब इसके शेयर सब्सक्राइबर्स के डीमैट अकाउंट में आज 21 जून को क्रेडिट होने वाले हैं. अगले सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार 24 जून को इसके शेयर बाजार पर लिस्ट हो जाएंगे.

छोटा आईपीओ, लेकिन बड़ा लॉट

सोलर एनर्जी सेगमेंट की कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 30.79 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास किया है. इस आईपीओ में कंपनी ने 32 लाख 76 हजार नए शेयरों को जारी किया, जिसके लिए 90 से 94 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था. आईपीओ के हर लॉट में कंपनी के 12 सौ शेयर शामिल थे. यानी निवेशकों को इस आईपीओ में पैसे लगाने के लिए कम से कम 1 लाख 12 हजार 800 रुपये की जरूरत पड़ी.

हर कैटेगरी में मिला भारी रिस्पॉन्स

निवेश के लिए जरूरी कम से कम रकम का आंकड़ा लाख रुपये से ज्यादा होने के बाद भी इस आईपीओ को बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. आईपीओ को एनआईआई कैटेगरी में सबसे ज्यादा 1,824.87 गुना सब्सक्राइब किया गया. क्यूआईबी कैटेगरी में आईपीओ को 236.64 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. आईपीओ के लिए बोली लगाने में खुदरा निवेशक भी पीछे नहीं रहे. खुदरा निवेशकों की कैटेगरी में इस आईपीओ को 793.20 गुना बोलियां मिलीं. इस तरह आईपीओ को ओवरऑल 856.21 गुना सब्सक्राइब किया गया.

सोलर सेगमेंट में कंपनी का बिजनेस

जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड 2010 में बनी कंपनी है. यह कंपनी सोलर पैनल और सोलर इन्वर्टर का बिजनेस करती है. कंपनी कमर्शियल और रेसिडेंशियल ग्राहकों को विस्तृत इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन सर्विस प्रोवाइड करती है. कंपनी इनवर्जी ब्रांड नाम से हाइब्रिड सोलर इनवर्टर और लिथियम फेरो-फॉस्फेट बैटरी बनाती व बेचती है.

ये भी पढ़ें: जेएम फाइनेंशियल पर चला सेबी का डंडा, मार्च 2025 तक नहीं कर सकती ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget