एक्सप्लोरर

JM Financial: जेएम फाइनेंशियल पर चला सेबी का डंडा, मार्च 2025 तक नहीं कर सकती ये काम

SEBI on JM Financial: जेएम फाइनेंशियल के ऊपर आरोप लगा था कि वह डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू को मैनेज करने में कुछ गड़बड़ियां कर रही थी, जिससे चुनिंदा लोगों को फायदा हो रहा था...

बाजार नियामक सेबी ने जेएम फाइनेंशियल के ऊपर कड़ी कार्रवाई की है. कंपनी के ऊपर किसी भी पब्लिक डेट सिक्योरिटी इश्यू को मैनेज करने से रोक लगा दी गई है. यह रोक मार्च 2025 तक के लिए है. इस एक्शन को नियामक और कंपनी दोनों ने कंफर्म किया है.

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने जेएम फाइनेंशियल के ऊपर यह कार्रवाई धोखाधड़ी वाली कथित गतिविधियों के कारण की है. इस एक्शन से पहले कंपनी ने सेबी के सेटलमेंट मेकानिज्म के तहत समाधान निकाले जाने की गुजारिश की थी और सेबी के लगभग सभी अंतरिम निर्देशों का पालन करने पर सहमत हुई थी. इसके साथ ही कंपनी ने ये भी कहा था कि वह सेबी की चल रही जांच को चुनौती नहीं देगी.

इन गतिविधियों पर नहीं होगा असर

बाजार नियामक ने इस कार्रवाई को कंफर्म करते हुए बताया कि जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को सिर्फ डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू को मैनेज करने से रोका गया है. कंपनी की अन्य गतिविधियों के ऊपर उसके इस एक्शन का कोई असर नहीं पड़ने वाला है. कंपनी अपने बाकी के काम पहले की तरह जारी रख सकती है. कंपनी पब्लिक इक्विटी इश्यू को मैनेज भी कर सकती है.

अगले साल 31 मार्च तक रोक

वहीं कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि सेबी के द्वारा जारी लेटर में जो ऑर्डर दिया गया है, उसे हमने स्वीकार किया है. ऑर्डर के हिसाब से हम 31 मार्च 2025 तक किसी भी पब्लिक डेट सिक्योरिटी इश्यू में लीड मैनेजर के तौर पर काम नहीं कर सकते हैं. यह एक्शन पूरी तरह से सिर्फ पब्लिक डेट सिक्योरिटीज में हमारी भूमिका से जुड़ा हुआ है और इससे पब्लिक इक्विटी इश्यू को मैनेज करने की हमारी गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा.

कंपनी के ऊपर लगा था ये आरोप

जेएम फाइनेंशियल के ऊपर आरोप लगा था कि वह कुछ निवेशकों को पब्लिक इश्यू में अप्लाई करने की प्रक्रिया में तरजीह दे रही है. सेबी के अनुसार, कंपनी इस तरीके से ट्रांजेक्शन को एक्जीक्यूट कर रही थी, जिनमें इश्यू के सब्सक्रिप्शन और उसकी बोलियों के सफल होने की संभावनाओं को पहले से निर्धारित किया गया होता था. सेबी ने इन गतिविधियों को फ्रॉडलेंट माना और कार्रवाई करने का निर्णय लिया.

आईपीओ बाजार की इन गतिविधियों पर असर

डेट सिक्योरिटीज के पब्लिक इश्यू को मैनेज करने से रोक लगाए जाने के साथ-साथ जेएम फाइनेंशियल की आईपीओ बाजार से जुड़ी गतिविधियां भी प्रभावित होने वाली हैं. कंपनी ने खुद ही अपनी सब्सिडियरी जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के जरिए आईपीओ फाइनेंसिंग बिजनेस को बंद करने का निर्णय लिया है. सेबी ने भी कंपनी के इस निर्णय को कंफर्म किया है.

ये भी पढ़ें: भारत आने से पहले बाइनेंस को झटका, एफआईयू ने लगाई करोड़ों की पेनल्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget