एक्सप्लोरर

Public Sector Banks: सरकारी बैंकों के मर्जर पर नहीं चल रहा विचार, प्राइवेटाईजेशन है लक्ष्य 

Government Banks: सूत्रों ने दावा किया है कि फिलहाल सरकार किसी बैंक के विलय पर चर्चा नहीं कर रही है. हालांकि, वह निजीकरण के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है.

Government Banks: केंद्र सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई सरकारी बैंकों का आपस में विलय कर दिया है. इसकी वजह से अब देश में सरकारी बैंकों की संख्या घटकर 12 रह गई है. साल 2017 तक देश में 27 पब्लिक सेक्टर बैंक थे. हालांकि अब आगे सरकारी बैंकों के मर्जर नहीं किए जाएंगे. बैंकिंग सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए सरकार के दिमाग में कुछ और ही चल रहा है. अब सरकार पब्लिक सेक्टर बैंकों के प्राइवेटाईजेशन को लक्ष्य बनाकर चल रही है. इस प्लान पर वित्त वर्ष 2025 में ही काम शुरू हो सकता है. 

फिलहाल किसी सरकारी बैंक के विलय का प्रस्ताव नहीं

लाइव मिंट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि फिलहाल किसी सरकारी बैंक के विलय का प्रस्ताव नहीं है. पिछले हफ्ते इंफॉर्मिस्ट मीडिया ने भी दावा किया था कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो वित्त मंत्रालय सरकारी बैंकों का विलय करेगा. पिछली बार हुए मर्जर के चलते बैंकों की वित्तीय स्थिति में सुधार आया है. मर्जर से पहले अधिकतर बैंक भारी भरकम एनपीए के तले दबे हुए थे. इसके चलते सरकार ने इन बैंकों में न सिर्फ पूंजी डाली बल्कि बड़े पैमाने पर बैंकों का विलय भी किया था. इसके चलते बैंकों के ऑपरेशनल और एडमिनिस्ट्रेटिव खर्चे बचे. साथ ही उनका कैपिटल बेस भी मजबूत हुआ था. 

आईडीबीआई बैंक का विनिवेश सबसे पहले होगा

सूत्रों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में सरकार आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का विनिवेश प्राथमिकता पर करेगी. सरकार के पास फिलहाल इस बैंक की 45 फीसदी और एलआईसी (LIC) के पास 49.24 फीसदी हिस्सेदारी है. यह दोनों मिलाकर आईडीबीआई बैंक का 60.7 फीसदी हिस्सा बेचना चाहते हैं. इसके चलते यह प्राइवेट सेक्टर का बैंक हो जाएगा. सीएसबी बैंक (CSB Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एमिरेट्स एनबीडी (Emirates NBD) ने इस हिस्सेदारी को खरीदने की इच्छा जताई थी.

बैंक अब प्रॉफिट बना रहे, उनका एनपीए भी हुआ कम

पिछले अक्टूबर में भी मिंट ने बैंकों के प्राइवेटाईजेशन प्लान की जानकारी दी थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि बैंक अब प्रॉफिट बना रहे हैं. उनका एनपीए भी कम हुआ है. इसलिए सरकार ने निजीकरण के लिए वित्त मंत्रालय, नीति आयोग (Niti Aayog) और आरबीआई (RBI) के नेतृत्व में एक समिति का गठन भी किया था. सूत्रों ने दावा किया है कि अभी आईडीबीआई के अलावा किसी और बैंक के निजीकरण का प्रस्ताव नहीं है. मगर, भविष्य में ऐसा हो भी सकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने भी वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते समय दो सरकारी बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण की इच्छा जताई थी.

ये भी पढ़ें 

Byju Crisis: बायजू का संकट और बढ़ा, दो बड़े नाम छोड़ेंगे एडटेक कंपनी का साथ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget